चाईबासा

रांची आ रही विजय रथ के ब्रेक फेल, 18 घायल, महिला का गला कटा

ट्रक के पीछे मारी जोरदार टक्कर बस के ब्रेक फेल होने से हुई दुर्घटना सड़क पर शीशे के टुकड़े, यात्रियों का सामान फैला

less than 1 minute read
रांची आ रही विजय रथ के ब्रेक फेल, 18 घायल, महिला का गला कटा

रांची. झारखंड में गिरिडीह के जमुआ से रांची आ रही विजय रथ बस आज दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में बस सवार 18 लोग घायल हो गए। बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही यात्रियों में हाहाकार मच गया। बाद में स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के लिए पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

मामले के अनुसार यह दुर्घटना बगोदर-हजारीबाग एनएच-522 पर टाटीझरिया थाना क्षेत्र के रोल पत्थर के पास हुई है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में 18 यात्री घायल हुए है।


बस के ब्रेक फेल होने से हादसा

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जमुआ से रांची आ रही विजय रथ बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। दरअसल बस के ब्रेक फेल हो गए थे। इस टक्कर से बस का सामने वाला शीशा टूट कर बिखर गया। बिखरे शीशे के टुकड़े से एक दो यात्रियों को गंभीर चोट लग गई। एक महिला का गला आंशिक रूप से कट गया है।


हाइवे पर मची चीख पुकार

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को विष्णुगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों का प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बस के घायल यात्रियों को बाहर निकाला।

Published on:
02 Sept 2023 06:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर