चाईबासा

हर ​शिखर तिरंगा: पारसनाथ की सबसे ऊंची चोटी पर फहरेगा तिरंगा

राज्यपाल से कर्नल रणवीर के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने की भेंट टीम 24 राज्यों की सबसे ऊंची चोटी पर जा चुकी

less than 1 minute read
हर ​शिखर तिरंगा: पारसनाथ की सबसे ऊंची चोटी पर फहरेगा तिरंगा

रांची. झारखंड के राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन से राजभवन में कर्नल रणवीर जमाल के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने राज भवन में भेंट की। उन्होंने आइडिएट इंस्पायर इग्नाइट फाउंडेशन की गतिविधियों से अवगत कराया। राज्यपाल ने कर्नल रणवीर एवं उनकी टीम को “हर शिखर तिरंगा मिशन” के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। शिष्टमंडल के सदस्यों ने बताया कि वर्तमान व भविष्य की पीढ़ियों को वैज्ञानिक ज्ञान, खेल, साहसिक कार्य एवं विभिन्न प्रकार की कलाओं से जोड़ना एवं सशक्त करना उनका लक्ष्य है।

लोगों को कर रहे प्रोत्साहित

संस्था के संस्थापक व निदेशक राजीव गुप्ता झारखंड के लोगों को विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से प्रेरित करने के लिए प्रयासरत है। विदित हो कि 9 सितंबर, 2023 को कर्नल रणवीर एवं उनकी टीम द्वारा पारसनाथ की सबसे ऊंची चोटी पर अपने देश का तिरंगा फहराया जाएगा। जो झारखंड राज्य के लिए गौरव की बात है।

भारत की एकता का प्रतीक: तिरंगा

"हर शिखर तिरंगा" मिशन न केवल भारत की एकता का प्रतीक है, बल्कि इसके विविध भूगोल और संस्कृति को भी दर्शाता है। यह लोगों में पर्यावरण के संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने का कार्य करता है और देशभक्ति तथा साहस का संचार करता है। इसके अलावा, यह स्थानीय समुदायों को अपने अभियान से जोड़ता है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भी फहराया तिरंगा

शिष्टमंडल द्वारा कहा गया कि अब तक इस टीम ने 24 राज्यों के सबसे ऊंचे पर्वत/स्थलों को चढ़ लिया है, जिसमें सभी सात पूर्वोत्तर राज्यों, हिमालयी राज्यों, और समुंदर किनारे के राज्यों के सबसे ऊंचे स्थल शामिल हैं। टीम अब झारखंड के सबसे ऊंचे स्थल पारसनाथ की ओर बढ़ रही है।

Published on:
09 Sept 2023 01:25 am
Also Read
View All

अगली खबर