scriptनीतियों के बल पर जनता का मिल रहा स्नेह: पूर्व सीएम मरांडी | People are getting affection on basis of policies: Former CM Marandi | Patrika News
चाईबासा

नीतियों के बल पर जनता का मिल रहा स्नेह: पूर्व सीएम मरांडी

मोर्चा पार्टी का प्रवेश द्वार है। संघर्ष का फ्रंट लाइन है। मोर्चा के कार्यकर्ता तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के संकल्प को पूरा करेंगे।

चाईबासाJan 05, 2024 / 12:09 am

Devkumar Singodiya

नीतियों के बल पर जनता का मिल रहा स्नेह: पूर्व सीएम मरांडी

नीतियों के बल पर जनता का मिल रहा स्नेह: पूर्व सीएम मरांडी

झारखंड के रांची में आज लेक गार्डेन बैंक्वेट हॉल अरगोड़ा में प्रदेश भाजपा के सभी 7 मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, सहित मोर्चा के अध्यक्ष, राष्टीय पदाधिकारी एवं प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने किया।

बैठक के उद्घाटन सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा अपनी नीतियों के बल पर जनता का स्नेह प्राप्त करते हुए विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी परिवार और समाज विशेष की पार्टी नहीं बल्कि जन जन की पार्टी है। पार्टी की नीतियों ने इसे सर्व व्यापी सर्व समावेशी और सर्व स्पर्शी बनाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सात मोर्चों युवा, किसान, महिला, एसटी, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक में इस व्यापक स्वरूप का दर्शन होता है। उन्होंने मोर्चा के पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं से जन जन तक पहुंचने, सुख दुःख में शामिल होकर आवाज बनने का आह्वान किया।

 

संघर्ष की फ्रंट लाइन है मोर्चा
नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मोर्चा पार्टी का प्रवेश द्वार है। संघर्ष का फ्रंट लाइन है। समाज के लोग विभिन्न मोर्चों के माध्यम से पार्टी की नीतियों एवम कार्यक्रमों को लेकर जाते हैं। उन्होंने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के संकल्प को पूरा करने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करें। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न मोर्चों के द्वारा आने वाले दिनों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

दर्जनों होंगे कार्यक्रम
महिला मोर्चा के द्वारा महाधिवेशन, स्वयं सहायता संपर्क अभियान, कमल शक्ति वारियर्स, एससी मोर्चा द्वारा दलित अधिवेशन, दलित युवा संवाद, बस्ती संपर्क संवाद, एसटी मोर्चा द्वारा जनजाति महाधिवेशन, जनजाति सम्मेलन, जनजाति चौपाल, ओबीसी मोर्चा द्वारा मोर्चा अधिवेशन, सामाजिक सम्मेलन, युवा संवाद, अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मोर्चा अधिवेशन, स्नेह संवाद, नमो मित्र और किसान मोर्चा द्वारा महाधिवेशन, महासंपर्क अभियान जैसे कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

 

मोदी सरकार का लक्ष्य होगा पूरा
एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम सांसद समीर उरांव ने कहा कि सभी मोर्चों के कार्यकर्ताओं की बड़ी जिम्मेवारी है।समाज के विभिन्न वर्गों,समुदायों से मोर्चा के कार्यकर्ताओं का सीधा और लगातार संपर्क संवाद होता है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार के लक्ष्य को पूरा करने में हम सब तन मन धन से जुट जाएं। प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने नमो ऐप के माध्यम से विकसित भारत एंबेसडर चैलेंज की चर्चा की।

Hindi News/ Chaibasa / नीतियों के बल पर जनता का मिल रहा स्नेह: पूर्व सीएम मरांडी

ट्रेंडिंग वीडियो