23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / विकास के लिए सुरक्षा एवं आर्थिक सुरक्षा दोनों महत्वपूर्ण है:राज्यपाल

विकास के लिए सुरक्षा एवं आर्थिक सुरक्षा दोनों महत्वपूर्ण है:राज्यपाल

झारखंड को 'तीरंदाजी की भूमि' कहा जाता है। यहां की कई बेटियाँ हॉकी में अपना सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन कर देश एवं झारखण्ड को गौरवान्वित कर रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चाईबासा

•

image

Devkumar Singodiya

•

Updated: 18 Mar 2024, 11:23 PM IST

विकास के लिए सुरक्षा एवं आर्थिक सुरक्षा दोनों महत्वपूर्ण है:राज्यपाल

विकास के लिए सुरक्षा एवं आर्थिक सुरक्षा दोनों महत्वपूर्ण है:राज्यपाल

झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, नई दिल्ली के फैकेल्टी और कोर्स मेंबर्स द्वारा नेशनल सिक्योरिटी इन स्ट्रैटेजिक स्टडीज ' कोर्स के तहत झारखण्ड राज्य में इकोनॉमिक्स सिक्योरिटी पर अध्ययन टीम के सदस्यों से कहा कि विकास के लिए सुरक्षा एवं आर्थिक सुरक्षा दोनों महत्वपूर्ण है।

राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान में हमारा देश विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि मैं विभिन्न देशों का भ्रमण कर चुका हूं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, नई दिल्ली का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्थापित झारखंड रक्षा विश्वविद्यालय को सैनिक विश्वविद्यालय के रूप में गठन करने के लिए इच्छुक हैं।

राधाकृष्णन ने अलग राज्य पर दिया था मत

राज्यपाल ने कहा कि झारखंड राज्य का गठन बिहार से अलग होकर 15 नवम्बर, 2000 को सृजन हुआ। जब संसद में यह विधयेक रखा गया था तब वे लोक सभा सांसद थे एवं उन्हें इस पर अपना मत देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राज्यपाल ने कहा कि यहां पर्यटन के विकास की असीम संभावनाएं हैं। यहां के कई स्थल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। झारखण्ड राज्य में खेल के क्षेत्र में कई प्रतिभा हैं, महेंद्र सिंह धोनी, जिनके नेतृत्व में भारत ने 2011 में विश्व कप जीता, यहीं के रहने वाले हैं। झारखंड को 'तीरंदाजी की भूमि' कहा जाता है। यहां की कई बेटियाँ हॉकी में अपना सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन कर देश एवं झारखण्ड को गौरवान्वित कर रही है। इस अवसर पर उपस्थित कोर्स मेंबर के टीम के सदस्यों ने अपने विचार प्रकट किये।