23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / चार पहिया ने दुपहिया को चपेट में लिया, हादसों में तीन की मौत

चार पहिया ने दुपहिया को चपेट में लिया, हादसों में तीन की मौत

दुर्घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चाईबासा

•

image

Devkumar Singodiya

•

Updated: 12 Mar 2024, 7:08 PM IST

चार पहिया ने दुपहिया को चपेट में लिया, हादसों में तीन की मौत

चार पहिया ने दुपहिया को चपेट में लिया, हादसों में तीन की मौत

झारखंड के दुमका जिले में मंगलवार को अलग-अलग सड़क दुघर्टना में तीन लोगों की मौत हो गयी। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि हादसे में बाइक सवार एक युवक घायल हो गया है। घटना शिकारीपाड़ा और जामा थाना क्षेत्र की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में पश्चिम बंगाल की सीमा पर लोरीपहाड़ी गांव के समीप एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई है। दुर्घटना में बाइक भी पूरी तरह टूटकर बिखर गई।

पानी की बोतल लादकर ला रही थी वैन

पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट थाना क्षेत्र के काटाबाग गांव निवासी सोमलाल सोरेन (40) अपने रिश्तेदार विजय मुर्मु (21) के घर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कालीपाथर गांव आया था। कालीपाथर से दोनों रामपुरहाट जा रहे थे। इसी दौरान रामपुरहाट की ओर से पानी की बोतल लादकर आ रही पिकअप वैन ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी।

गंभीर घायल का उपचार जारी
वहीं, जिले के जामा थाना क्षेत्र के लगवा गांव के समीप एक दुर्घटना में मिनी ट्रक ने बाइक पर जा रहे दो युवक को टक्कर मार दी। जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया है। घायल को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।