scriptसिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में कोरोना ने फिर फन फैलाया | 11 coronavirus infection patients fount in UT Chandigarh latest news | Patrika News
चंडीगढ़ पंजाब

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में कोरोना ने फिर फन फैलाया

139 मरीज स्वस्थ होकर जा चुके हैं घर
कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 77
बापूधाम में लगातार बिगड़ रहे हैं हालात

चंडीगढ़ पंजाबMay 21, 2020 / 12:04 pm

Bhanu Pratap

Coronavirus

Coronavirus

चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल के नाम से प्रसिद्ध है केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़। यहां स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। तमाम प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। लग रहा था कि अब सब ठीक है, लेकिन गुरुवार की सुबह वैश्विक महामारी कोविड-19 ने फिर से फन फैला लिया। एक ही दिन में कोरोनावायरस के 11 मरीज मिले हैं।
यह भी पढ़ें

अच्छी खबरः पंजाब में अब धीरे-धीरे हारने लगा कोरोना, जानिए अपने जिले का हाल

बापूधाम में मुश्किल

चंडीगढ़ में कोरोनावायरस का केन्द्र बना हुआ है बापूधाम। यहां स्थिति लगातार बिगड़ रही है। वीरवार को बापूधाम में एक साथ 11 लोग कोरोना सकारात्मक पाए गए। इनमें से नौ लोग एक ही मकान में रहने वाले दो परिवारों के हैं। दो अन्य लोग एक परिवार के हैं।
यह भी पढ़ें

लॉकडाउन में किराया न देने पर नागालैंड की नौ लड़कियों को बंधक बनाया, पुलिस ने छुड़ाया

216 हो गई संख्या

अब चंडीगढ़ में कोरोनावायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 216 हो गई है। इसके साथ ही कोरोनावायरस के संक्रमित मरीज तेजी के साथ ठीक हो रहे हैं। 139 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। कोरोनावायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या 77 है। कोरोनावायरस के कारण चंडीगढ़ में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

Home / Chandigarh Punjab / सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में कोरोना ने फिर फन फैलाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो