scriptआतंकी हमले में घायल सेब व्यापारी आइसीयू में, हालत गंभीर | Apple Businessman Injured In Terrorist Attack In ICU, Condition Critic | Patrika News
चंडीगढ़ पंजाब

आतंकी हमले में घायल सेब व्यापारी आइसीयू में, हालत गंभीर

आतंकी हमले में घायल फिरोजपुर, पंजाब के सेब व्यापारी की हालत गंभीर बनी हुई है। वह श्रीनगर के एक अस्पताल के आइसीयू में जीवन और मौत से जूझ रहा है। पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लिया है।

चंडीगढ़ पंजाबOct 18, 2019 / 06:14 pm

Devkumar Singodiya

आतंकी हमले में घायल सेब व्यापारी आइसीयू में, हालत गंभीर

आतंकी हमले में घायल सेब व्यापारी आइसीयू में, हालत गंभीर

फिरोजपुर. फिरोजपुर पंजाब के 25 वर्षीय सेब व्यापारी संजीव कुमार की हालत गंभीर बनी हुई हैं। वह श्रीनगर के एक अस्पताल में कई घंटों चले ऑपरेशन के बाद जीवन और मौत से जूझ रहा है। आतंकी हमले में वह गंभीर रूप से घायल हुआ था, जबकि उसके साथ गए चालक की मौत हो गई थी। फिरोजपुर निवासी जसपाल चोटिया के एकलौते पुत्र संजीव कुमार पिछले दो वर्षों से सेब के व्यापार से जुड़े हुए हैं। उनके परिवाजनों ने बताया कि वह दो हफ्ते पहले कश्मीर से बाहरी राज्य की मंडियों में सेब आपूर्ति करने के लिए आए थे।
ऑपरेशन कर बड़ी आंत को निकाला

अमृतसर में अंकुरित हो गया था सत्याग्रह आन्दोलन

संजीव कुमार को कई गोलियां लगने से अधिक मात्रा में खून बह गया। उनके सीने, पेट, हाथ और पैर में गहरे घाव हैं। जानकारी के अनुसार सुबह 11 से शाम 4 बजे तक ऑपरेशन चला, जिसमें उसकी बड़ी आंत को निकालना पड़ा। उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। वह वेंटिलेटर पर है और आईसीयू में चिकित्सकों की गहन निगरानी में है।
पहले भी एक श्रमिक की हो चुकी मौत

हरियाणा में चुनावी घोषणा पत्र जारी, पढ़ें किसने क्या कहा..

मिलिटेंटों ने संजीव कुमार और साथ गए चालक की शोपिया के ट्रेंज गोअन में गोली मार दी थी। इससे पहले पुलिवामा जिले के निहामा में छत्तीसगढ़ निवासी एक श्रमिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। ट्रक चालक पर हमले के मामले में पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लिया है।
कमांडिंग ऑफिसर ने सुरक्षा का दिया आश्वासन

पुलिस और तस्करों की सिरसा में जबरदस्त मुठभेड़, एक की मौत, चार सिपाही जख्मी

दक्षिण कश्मीर में बाहरी लोगों पर हुए हमले ने उन मजदूरों में हलचल पैदा कर दी है, जो सरकार के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के दो माह से अधिक समय बीतने के बाद घाटी लौटे थे। इससे घबराए अनेक बाहरी ट्रक चालक अपने घरों को वापस लौटने लगे हैं। सेना की 15 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग ले. जनरल केजेएस ढिल्लो ने कहा, मैं कश्मीर में किसानों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सभी को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। उन्हें फसल काटने की अनुमति दी जाएगी।

हरियाणा में 25 लाख युवाओं को यूं मिलेगा रोजगार, हो जाएगी बल्ले बल्ले
हरियाणा की अधिक खबरें देखने के लिए यहां क्लिक करें…
पंजाब की अधिक खबरें देखने के लिए यहां क्लिक करें…

Home / Chandigarh Punjab / आतंकी हमले में घायल सेब व्यापारी आइसीयू में, हालत गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो