scriptश्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 25 मछुआरों को पकड़ा | 25 Tamilnadu Fishermen arrested by SL Navy | Patrika News
चेन्नई

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 25 मछुआरों को पकड़ा

– मछुआरों की दो नावें भी जब्त कीं

चेन्नईDec 11, 2023 / 03:10 pm

PURUSHOTTAM REDDY

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 25 मछुआरों को पकड़ा

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 25 मछुआरों को पकड़ा

रामनाथपुरम. श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार सुबह नेदुनतीवू द्वीप के पास कथित तौर पर सीमा पार मछली पकडऩे के आरोप में नागपट्टिनम बंदरगाह पर 25 मछुआरों को पकड़ लिया और उनकी दो नौकाओं को जब्त कर लिया। इसके बाद मछुआरों को आगे की जांच के लिए कांकेसंतुरै बंदरगाह ले जाया गया। इस घटना के बाद एसएल नेवी की गश्ती नाव कच्छतीवू के पास रामेश्वरम के मछुआरों की नावों से टकरा गई जिससे एक नाव क्षतिग्रस्त हो गई एवं पांच मछुआरों को मामूली चोटें आई।

पहले मत्स्य पालन विभाग ने रामेश्वरम के मछुआरों को उक्त द्वीप के पास मछली पकडऩे की अनुमति दी थी। निकाय प्रभावित मछुआरों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रहा है। गत 6 दिसंबर को भी श्रीलंकाई नौसेना ने क्षेत्रीय जल में अवैध शिकार करने के आरोप में 21 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था, जिससे इस साल गिरफ्तार किए गए कुल मछुआरों की संख्या 195 हो गई है। बताया जा रहा है कि मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी चार ट्रॉलरों को मन्नार व कोविलन के पूर्वोत्तर जल क्षेत्र में जब्त कर लिया गया।

Hindi News/ Chennai / श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 25 मछुआरों को पकड़ा

ट्रेंडिंग वीडियो