scriptतपस्या कर जीवन को करें रोशन | Brighten your life by doing penance | Patrika News
चेन्नई

तपस्या कर जीवन को करें रोशन

तप से ही मनुष्य अपने कर्मों की निर्जरा कर सकता है। ऐसे मेंं हर व्यक्ति को अपने जीवन मेंं शक्तिनुसार तपस्या करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने तप से आत्म कल्याण कर सकता है। यदि मनुष्य को मुक्ति की मंजिल तक पहुंचना है तो गुरुदेवों और अपने माता पिता के आदेशों का अनुसरण कर उसके अनुसार अपना जीवन व्यवहार बनाना चाहिए।
 
 

चेन्नईSep 15, 2018 / 11:53 am

Santosh Tiwari

austerity,soul,self,perform,

तपस्या कर जीवन को करें रोशन

चेन्नई. साहुकारपेट जैन भवन में विराजित उपप्रवर्तक गौतममुनि ने शुक्रवार को तपस्वियों का गुणगान करते हुए कहा कि जो तपस्या करते हैं वही सही मायने में अपने जीवन को रोशन करते हैं। तप से ही मनुष्य अपने कर्मों की निर्जरा कर सकता है। ऐसे मेंं हर व्यक्ति को अपने जीवन मेंं शक्तिनुसार तपस्या करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने तप से आत्म कल्याण कर सकता है। यदि मनुष्य को मुक्ति की मंजिल तक पहुंचना है तो गुरुदेवों और अपने माता पिता के आदेशों का अनुसरण कर उसके अनुसार अपना जीवन व्यवहार बनाना चाहिए। सचमुच जिनके जीवन में बड़ों के प्रति आदर, विनय और सरलता के भाव होते हैं वही अपने जीवन को सदगुणों से जोडऩे का कार्य करते हैं। जब तक बड़ों के प्रति आदर, विनय और उनके प्रति झुकने का भाव नहीं होगा तब तक सफलता के मार्ग पर नहीं बढा जा सकता।
सागरमुनि ने कहा कि मनुष्य को चारित्र और तप इसी भव में मिलेगा, इसका पूरा लाभ उठाना चाहिए। ज्ञान की आराधना के साथ चारित्र की आराधना भी करनी चाहिए। क्योंकि मनुष्य भव में ही चारित्र का आराधना करना संभव है। यह जीवन एक बार गया तो वापस लौट कर नहीं आएगा। यदि मनुष्य को मुक्ति की मंजिल तक पहुंचना है तो गुरुदेवों और अपने माता पिता के आदेशों का अनुसरण कर उसके अनुसार अपना जीवन व्यवहार बनाना चाहिए। सचमुच जिनके जीवन में बड़ों के प्रति आदर, विनय और सरलता के भाव होते हैं वही अपने जीवन को सदगुणों से जोडऩे का कार्य करते हैं। जब तक बड़ों के प्रति आदर, विनय और उनके प्रति झुकने का भाव नहीं होगा तब तक सफलता के मार्ग पर नहीं बढा जा सकता। मनुष्य की आत्मा ही उसके सुख दुख का कारण है। इससे पहले उपप्रवर्तक विनयमुनि के सानिध्य में तपस्वियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रात अखंड नवकार कलश का समापन समारोह हुआ। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष आनंदमल छल्लाणी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। मंत्री मंगलचंद खारीवाल ने संचालन किया।

Home / Chennai / तपस्या कर जीवन को करें रोशन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो