scriptबुधवार रात 2 बजे टकरा सकता है तट से, एक लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया | Cyclone Nivar | Patrika News
चेन्नई

बुधवार रात 2 बजे टकरा सकता है तट से, एक लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया

बुधवार रात 2 बजे टकरा सकता है तट से – चक्रवाती तूफान निवार हुआ और तीव्र – एक लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया

चेन्नईNov 25, 2020 / 10:33 pm

ASHOK SINGH RAJPUROHIT

Cyclone Nivar

Cyclone Nivar

चेन्नई. बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान निवार और तीव्र हो गया है। बुधवार रात 2 बजे तट से टकराने की संभावना है। तट से गुजरते समय हवाएं 140 से 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
लोगों को सुरक्षित जगह किया शिफ्ट
तमिलनाडु से एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। पुदुचेरी से 7 हजार लोगों को शिफ्ट किया गया है। चक्रवाती तूफान निवार को बेहद गंभीर श्रेणी में रखा गया है। एनडीआरएफ के महानिदेशक एसएन प्रधान ने कहा कि पिछले दो दिन से हमारी टीमें ग्राउंड पर हैं। तमिलनाडु, पुदुचेरी और आंध्रप्रदेश में हमने 25 टीमें तैनात की हैं। हम हर स्थिति के लिए तैयार हैं। निवार के चलते चेन्नई एयरपोर्ट बुधवार शाम 7 बजे से गुरुवार सुबह 7 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है।
कई जगह पॉवर कट
चेन्नई में कई जगहों पर पॉवर कट भी किया गया है। तमिलनाडु के 16 जिलों में 26 नवंबर तक छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। बेंगलुरु और आसपास के इलाकों में भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। चेन्नई में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है। कई इलाकों में पानी भर गया है।
चेंबरबाक्कम झील के गेट खोले
चेन्नई में साल 2015 में बाढ़ के दौरान पानी भर गया था इसलिए इस बार नब्बे फीसदी भर चुके चेंबरमबाक्कम झील के गेट खोल दिए गए। अधिकारियों का कहना है की पहले चरण में बांध से एक हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। बांध का पानी अडयार नदी में छोड़ा गया है। ऐसे में नदी के आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। चेन्नई में डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने बारिश और तेज हवाओं से हुए नुकसान का जायजा लिया और जरूरतमंदों को राहत सामग्री बांटी।

Home / Chennai / बुधवार रात 2 बजे टकरा सकता है तट से, एक लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो