27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज भी जड़ों से जुड़े हैं प्रवासी

राजस्थान के जालोर जिले के रानीवाड़ा से भाजपा विधायक नारायणसिंह देवल ने कहा कि भले ही राजस्थान से इतनी दूर आकर तमिलनाडु को कर्मभूमि बना लिया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Ashok Rajpurohit

•

Updated: 28 Oct 2018, 9:08 PM IST

ds

आज भी जड़ों से जुड़े हैं प्रवासी

चेन्नई. राजस्थान के जालोर जिले के रानीवाड़ा से भाजपा विधायक नारायणसिंह देवल ने कहा कि भले ही राजस्थान से इतनी दूर आकर तमिलनाडु को कर्मभूमि बना लिया है लेकिन आज भी राजस्थान की जन्मभूमि को भूले नहीं है। अपनी जन्मभूमि पर प्रवासियों का हर तरह से योगदान रहा है। सार्वजनिक हित के कार्य में प्रवासियों की रूचि हमेशा से रही है। चुनाव के समय प्रवासी राजस्थान आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते रहे हैं।
जालोर-सिरोही प्रवासी संघ के तत्वावधान में हिंदी बाहुल्य साहुकारपेट के रामदेव भवन में आयोजित स्वागत समारोह में देवल ने कहा कि प्रवासियों को राजस्थान में जब भी किसी कार्य की जरूरत होगी वे हर समय मदद के लिए तैयार रहेंगे। जो वादे किए थे उन सभी को पूरा किया है।
इस अवसर पर देवल ने रानीवाड़ा क्षेत्र में करवाए विभिन्न विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी के सहयोग एवं समर्थन से क्षेत्र आज विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। इसी तरह आने वाले समय में भी विकास की यह गंगा अनवरत रूप से बहती रहे और यह सभी के सहयोग से ही पूरा हो सकता है। इसके लिए उन्होंने प्रवासियों से मतदान के समय साथ देने की अपील की।
इस अवसर पर जालोर भाजपा जिला महामंत्री ठाकुर दौलतसिंह, रानीवाड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष उकसिंह परमार, रानीवाड़ा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जेसाराम पुरोहित का भी प्रवासियों ने स्वागत किया।
समारोह में माली समाज के अध्यक्ष शिवलाल, राजस्थान राजपूत परिषद के अध्यक्ष अचलसिंह भायल, रामदेव मंडल के अध्यक्ष चोपाराम देवासी, मालाराम प्रजापत, किशन विश्नोई, भाखराराम विश्नोई, भाजयुमो प्रवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जीतू लोहार, भीनमाल पंचायत समिति सदस्य गेनाराम पटेल, खंगारसिंह देवल, भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ संयोजक हंसराज पुरोहित, दीपसिंह राजपूत, भीमसिंह राजपूत, भंवरसिंह राजपूत, नरपतसिंह राजपुरोहित, महेन्द्रदास निम्बार्क, तेजाराम माली, चोखाराम सुथार, चंदनसिंह बालावत समेत कई प्रवासी समाज एवं संगठनों के पदाधिकारियों ने विधायक का साफा, माला व शाल से स्वागत किया। समारोह का संचालन हंसराज पुरोहित ने किया।