विमान की ली गई तलाशी
सीमा शुल्क आयुक्तालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक अधिकारियों ने खुफिया जानकारी के आधार पर ओमान (Oman) के मस्कट (Muscat) से चेन्नई एयरपोर्ट आए एक विमान डब्ल्यूवाई २५३ की तलाशी ली। इस दौरान उन्होंने एक यात्री की सीट के नीचे काले टेप से चिपकाए गए तीन बंडल बरामद किए जिनमें सोना छुपाकर रखा गया था।
1.33 करोड रुपए का सोना
बंडल खोले जाने पर हर बंडल से एक किलोग्राम सोने की बार तथा सोने की तीन प्लेट बरामद की गई। बरामद सोने का कुल वजन 3.365 किलोग्राम है और उसकी कीमत 1.33 करोड़ रुपए है। सोने को सीमा शुल्क विभाग ने जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
एक सप्ताह में सोने की तस्करी के तीन मामले
एक सप्ताह में सोने की तस्करी के तीन मामले सामने आए है। इससे पहले सीमा शुलक विभाग के अधिकारियों ने 6 यात्रियों के पास से लाखों का सोना बरामद किया था। इनके पास से 1.6 किलोग्राम सोना जब्त किया गया था। जिसकी कीमत 59 लाख बताई गई।
वहीं एक अन्य मामले में सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने ४३.७ लाख रुपए के सोना और ४५.४ लाख रुपए की विदेशी मुद्रा जब्त किया गया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
इससे पहले भी चेन्नई एयरपोर्ट पर दो महिलाओं को पेट में सोना छिपाते हुए गिरफ्तार किया गया था। यह घटना 6 नवंबर 2019 की है।