scriptमीथेन और हाइड्रोकार्बन प्रोजेक्ट पूरे तमिलनाडु की समस्या : स्टालिन | Methane and hydrocarbon project problem in entire Tamil Nadu: Stalin | Patrika News
चेन्नई

मीथेन और हाइड्रोकार्बन प्रोजेक्ट पूरे तमिलनाडु की समस्या : स्टालिन

Thanjavur में डीएमके अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने कहा कि मीथेन और हाईड्रोकार्बन परियोजनाएं केवल तंजावुर की ही नहीं पूरे तमिलनाडु Tamilnadu की समस्याएं हैं।

चेन्नईAug 29, 2019 / 03:15 pm

shivali agrawal

मीथेन और हाइड्रोकार्बन प्रोजेक्ट पूरे तमिलनाडु की समस्या : स्टालिन

मीथेन और हाइड्रोकार्बन प्रोजेक्ट पूरे तमिलनाडु की समस्या : स्टालिन

– गोदावरी-कावेरी को जोड़ा जाए
– कावेरी डेल्टा किसानों का सम्मेलन


तंजावुर.डीएमके अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने कहा कि मीथेन और हाईड्रोकार्बन परियोजनाएं केवल तंजावुर की ही नहीं पूरे तमिलनाडु Tamilnadu की समस्याएं हैं।
यहां बुधवार को कावेरी cauvery डेल्टा किसान सम्मेलन की स्टालिन ने अध्यक्षता की। उनके साथ कावेरी डेल्टा किसान कल्याण संघ के सचिव मण्णारकुड़ी एस. रंगनाथन और अन्य किसान नेता भी उपस्थित थे।
स्टालिन ने जोर देते हुए कहा कि ये दोनों परियोजनाएं प्रकृति के खिलाफ साजिश ही नहीं बल्कि सरकार साजिश है जिसके तहत हमारी जमीनों को सुखाया जा रहा है।
डीएमके अध्यक्ष ने कर्नाटक सरकार को भी कोसा कि कावेरी का पानी हमारा हक है और उसे जारी करना उनका कर्तव्य है लेकिन कर्नाटक अपना फर्ज नहीं निभा रहा है।
हजारों की संख्या में उपस्थित किसानों के इस सम्मेलन में दस प्रस्ताव पारित किए गए जो इस प्रकार हैं :
१. हाइड्रो कार्बन प्रोजेक्ट को रोका जाए और डेल्टाई क्षेत्र को कृषि जोन घोषित किया जाए।
२. कर्नाटक को मेकेडाटू बांध निर्माण की अनुमति नहीं दी जाए।
३. कावेरी नदी जलवाहिकाओं व मार्गों की पूरी तरह सफाई की जाए।
४. गाजा तूफान से हुई क्षति को पूरी तरह ठीक कर उत्तर-पूर्वी मानसून की पूर्व तैयारी की जाए।
५. कावेरी डेल्टा किसानों और कृषि श्रमिकों के हितों का संरक्षण
६. देश की एकता के खातिर कावेरी-गोदावरी को जोड़ा जाए।
७. बांध संरक्षण बिल से तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा की जाए।
८. एकल नदी जल न्यायाधिकरण के बिल को रोका जाए।
९. किसानों की आय को तिगुना करने के उपाय किए जाएं।
१०. मेटूर बांध से कावेरी बेसिन जिलों को तत्काल २० हजार घन फीट पानी छोड़ा जाए।

Home / Chennai / मीथेन और हाइड्रोकार्बन प्रोजेक्ट पूरे तमिलनाडु की समस्या : स्टालिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो