27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में इंडिया अफ्रीका ट्रेड काउंसिल की शुरुआत

अफ्रीका एक उभरता हुए रिजन है जहां बहुपक्षीय व्यवसाय की बड़ी संभावनाएं एवं अवसर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Santosh Tiwari

•

Updated: 21 Jan 2021, 9:38 PM IST

भारत में इंडिया अफ्रीका ट्रेड काउंसिल की शुरुआत

भारत में इंडिया अफ्रीका ट्रेड काउंसिल की शुरुआत

चेन्नई.
यहां गुरुवार को इंडिया अफ्रीका ट्रेड काउंसिल की शुरुआत की गई। इसकी शुरुआत भारत एवं अफ्रीकी क्षेत्र के बीच व्यावसायिक रिश्ते बनाने के लिए की गई। काउंसिल का उद्घाटन एडिशनल सेक्रेटरी (अफ्रीका) एम्बेसडर नगमा मल्लिक, विदेश मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारत में इथियोपिया की एम्बेसडर डा.तिजिता मुलुगेता यीमाम ने किया। अफ्रीका एक उभरता हुए रिजन है जहां बहुपक्षीय व्यवसाय की बड़ी संभावनाएं एवं अवसर हैं। काउंसिल भारत में 13 ट्रेड आफिस खोलेगी। इसके अफ्रीकी देशों में व्यापार करने का इंतजार करने वाले भारतीय बिजनेस मैन को सुविधा होगी। इन कार्यालयों के सीधे दिल्ली दूतावास के साथ काम करने की उम्मीद है। इंडियन इकोनोमिक ट्रेड आर्गनाइजेशन के अध्यक्ष डा.आसीफ इकबाल ने कहा कि हम हमारे उद्योगों को अफ्रीकी कंपनियों के साथ सहयोग करने में मदद करेंगे। काउंसिल के निदेशक बी.रामाकृष्णन ने भी विचार व्यक्त किए। डा.तिजिता मुलुगेटा यीमाम ने कहा कि हम दोनो देशों के बीच संबंधों को अगले स्तर तक ले जाना चाहते हैं। साथ ही द्विपक्षीय साझेदारी को बढ़ाना चाहते हैं।