-संख्या के विवरण की पारदर्शी रूप से घोषणा की जा रही है
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दैनिक आधार पर परीक्षण किए गए व्यक्तियों, सक्रिय मरीजों की संख्या और स्वस्थ होकर अस्पताल से घर गए लोगों की संख्या के विवरण की पारदर्शी रूप से घोषणा की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश भर में कोविड 19 से होने वाली मौतों में तमिलनाडु में मृत्यु दर सबसे कम हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सेलम में 7.८७ किमी में तैयार हुए टू टायर फ्लाइओवर का उद्घाटन किया। नवनिर्मित फ्लाइओवर का नाम पुराच्ची तलैवी जे. जयललिता टू टायर फ्लाइओवर रखा गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने एवीआर के पास स्थित 1.२८ किमी लंंबे सेलम-बेंगलुरु हाइवे फ्लाइओवर को पुराच्ची तलैवर एमजीआर फ्लाइओवर नाम दिया। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित लेह बाजार फ्लाइओबर का भी उद्घाटन किया।