1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव से पहले बड़ी सर्जरी, 8 निकायों के CMO बदले, चुनाव आयोग के निर्देश पर थोक तबादले

खजुराहो, नौगांव सहित 8 निकायों के सीएमओ बदले, चुनाव आयोग के निर्देश पर हुए थोक में तबादले।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छतरपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 Jun 2022, 10:13 AM IST

News

चुनाव से पहले बड़ी सर्जरी, 8 निकायों के CMO बदले, चुनाव आयोग के निर्देश पर थोक तबादले

छतरपुर. लंबे समय से मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में सेवाएं दे रहे नगर पालिकाओं के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हटा दिया गया है। बुधवार को जारी सूची में छतरपुर जिले की नौगांव नगर पालिका, खजुराहो नगर परिषद समेंत 8 निकायों के सीएमओ हटाए गए हैं। इनके स्थान पर 6 सीएमओ को छतरपुर में स्थानांतरित भी किया गया है।

सूची के मुताबिक खजुराहो से बसंत चतुर्वेदी को पन्ना स्थानांतरित कर दिया गया है। इसी तरह बक्स्वाहा से प्रभुदयाल पाठक को बण्डा सीएमओ बनाया गया है। बारीगढ़ सीएमओ श्रवण द्विवेदी को पन्ना स्थानांतरित किया गया है। चंदला सीएमओ अजय अग्रिहोत्री को गुनौर, शिवी उपाध्याय गढ़ीमलहरा को जतारा, रामस्वरूप पटैरिया बिजावर को तरीचरकला, सुंदरलाल सोनी घुवारा को पथरिया, निरंकार पाठक नौगांव सीएमओ नौगांव को ओरछा स्थानांतरित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- भाजपा का दावेदारों को निर्देश, चुनाव लड़ना है तो जमा करो 10 हजार, कांग्रेस ने कसा तंज


इन्हें भी किया इधर से उधर

वहीं सागर जिले के बिलहरा से राजेश खटीक को स्थानांतरित करते हुए घुवारा सीएमओ बनाया गया है। दमोह के हटा जिले से स्थानांतरित नीतू सिंह को नौगांव सीएमओ, पन्ना से स्थानांतरित श्यामसुंदर तिवारी को बक्स्वाहा सीमएओ, गुनौर से स्थानांतरित मिथलेश द्विवेदी को चंदला सीएमओ, तरीचकरकला से स्थानांतरित महेश नापित को बारीगढ़ सीएमओ एवं पन्ना से स्थानांतरित सीएमओ एकता अग्रवाल को खजुराहो नगर परिषद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें- सुहागरात पर पत्नी के पेट में टांके देखकर पति ने पूछी वजह तो भड़क उठी दुल्हन

प्रचार का अजब तरीका, ऑटो पर लाउड स्पीकर लगाकर बताई जा रही थी शराब की नई स्कीम, देखें वीडियो