1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुहागरात पर पत्नी के पेट में टांके देखकर पति ने पूछी वजह तो भड़क उठी दुल्हन

एक वर्ष पहले दोनों की धूमधाम से शादी हुई थी। सुहागरात की रात पेट में 8 टांके दिखाई दिए। इसपर पति ने सवाल किया तो पत्नी भड़क उठी और किसी तरह का जवाब देने को तैयार नहीं हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 Jun 2022, 1:14 PM IST

News

सुहागरात पर पत्नी के पेट में टांके देखकर पति ने पूछी वजह तो भड़क उठी दुल्हन

ग्वालियर. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में पति-पत्नी के बीच का विवाद सामने आया है। दरअसल, शिवपुरी जिले में रहने वाले युवक की शादी अशोकनगर जिले की युवती के साथ हुई थी। शादी की पहली रात से ही शुरु हुआ विवाद कोर्ट में चल रहा है। आपको बता दें कि, एक वर्ष पहले दोनों की धूमधाम से शादी हुई थी। सुहागरात की रात पेट में 8 टांके दिखाई दिए। इसपर पति ने सवाल किया तो पत्नी भड़क उठी और किसी तरह का जवाब देने को तैयार नहीं हुई।

हालांकि, दूल्हे के परिवार को दुल्हन का रवैय्या कुछ संदिग्ध लगा तो उन्होंने सच जानने की जिद पकड़ ली। बावजूद इसके स्थितियां विवाद तक जा पहुंची पर पत्नी ने कुछ भी बताने से इंकार ही किया। हालात ये बने की दोनों के बीच केस कोर्ट में पहुंच गया और अब सूचना के अधिकार के जरिए युवती के पहले अफेयर और अबॉर्शन का खुलासा हुआ है।

यह भी पढ़ें- नाबालिग बेटी पर पड़ोसी करता था भद्दे कमेंट, माता-पिता ने कर दी हत्या


पति ने कही ये बात

मामले को लेकर पीड़ित पति ने बताया कि, जून 2021 में उसकी शादी अशोकनगर की रहने वाली युवती से हुई थी। शादी तय होने के बाद से ही हम दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी। रिश्ता अरेंज था लेकिन बातचीत से प्रभावित होकर मुझे उससे प्यार हो गया था। वो मुझे शादी से पहले कई बातें बताकर भरोसा जीतने का प्रयास करती थी। बावजूद इसके उसने अपने अफेयर और अबॉर्शन के बारे में कुछ नहीं बताया। पीड़ित का कहना है कि, 'मैं उसके साथ शादी करके बहुत खुश था, लेकिन सुहागरात पर जब उसके पेट पर 8 टांके देखे तो हैरानी जाहिर करते हुए उससे इसकी वजह जानना चाही, लेकिन तब भी उसने अड़िगता ही दिखाई।


तपत्नी ने शादी से पहले कराया गर्भपात

इसपर लंबे विवाद के बाद हमें RTI का सहारा लेना पड़ा, जिसमें पता चला कि, अशोकनगर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में पत्नी ने अपना गर्भपात करवाया था। मैंने गर्भपात की रिपोर्ट निकलवा ली है। पता चला कि, पत्नी ने तीन महीने के भ्रूण की हत्या की है। अब यही रिपोर्ट कोर्ट में भी पेश की गई है।

क्या आप सफेद हो रहे बालों से परेशान हैं? करें ये उपाय

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़