1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाबालिग बेटी पर पड़ोसी करता था भद्दे कमेंट, माता-पिता ने कर दी हत्या

बताया जा रहा है कि, यहां एक दंपत्ति अपनी नाबालिग बेटी के साथ शांतिपूर्वक जीवन जी रहा था। इसी बीच उनके पड़ोस में रहने वाला एक शख्स अकसर उनकी बेटी पर भद्दे कमेंट किया करता था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 Jun 2022, 11:37 AM IST

News

नाबालिग बेटी पर पड़ोसी करता था भद्दे कमेंट, माता-पिता ने कर दी हत्या

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नाबालिग बेटी पर भद्दे कमेंट करने वाले शख्स को बेटी के मां-बाप ने मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। घटना शहर के टीटी नगर इलाके में सोमवार रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, यहां एक दंपत्ति अपनी नाबालिग बेटी के साथ शांतिपूर्वक जीवन जी रहा था। इसी बीच उनके पड़ोस में रहने वाला एक शख्स अकसर उनकी बेटी पर भद्दे कमेंट किया करता था। सोमवार रात को भी उसने ऐसा ही किया, इसपर जब माता पिता ने विरोध किया तो वो झगड़े पर उतर आया। आरोपी माता पिता का कहना है कि, उन्होंने युवक की हत्या अपनी बेटी के आत्मसम्मान की रक्षा के लिए की है।

मामले को लेकर टीटी नगर थाना प्रभारी चैन सिंह का कहना है कि, 40 वर्षीय रामनाथ बुनकर ओल्ड एमएलए क्वार्टर के पास रहता था। वो अकसर पड़ोस में रहने वाले एक परिवार की नाबालिग बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी किया करता था। सोमवार की रात भी उसने ऐसा ही किया। इसपर बेटी ने रोते हुए पूरी कहानी अपने माता पिता को सुनाई। माता पिता का कहना है कि, उन्होंने पहले भी कई बार युवक को इस तरह की हरकत न करने को कहा था, बावजूद इसके रामनाथ मानने को तैयार नहीं था। सोमवर रात को भी जब बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर उसके माता पिता रामनाथ को समझाने पहुंचे तो उसने खुद पर झूठे आरोप लगाने का कहकर दंपत्ति से गाली गलोच शुरु कर दी।

यह भी पढ़ें- झोपड़ी की आग में फंसा दिव्यांग, पत्नी और बच्चे तो बाहर आ गए लेकिन उसे नहीं ला पाए, फिर ऐसे बची जान


अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि, लड़की के पिता राजू सोलंकी, मां मंगी बाई ने रामनाथ पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से रामनाथ जमीन पर गिर पड़ा। इलाके के लोग गंभीर हालत में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में रामनाथ ने दम तोड़ दिया। फिलहाल, पुलिस ने हत्या के आरोपी माता पिता के साथ नाबालिग लड़की के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है।

क्या आप सफेद हो रहे बालों से परेशान हैं? करें ये उपाय