राजधानी भोपाल के शासकीय उमावि कन्या हमीदिया क्रमांक-1, कन्या सुल्तानिया, माडल शाहजहांनाबाद, अरेरा कालोनी ओल्ड कैंपियन, शासकीय उमावि आनंदनगर, शासकीय स्कूल भौंरी, सोहाया, परवलिया सड़क, तारा सेवनिया और शासकीय उमावि ईंटखेड़ी में प्राचार्य के पद रिक्त हैं। इन स्कूलों में नियमित प्राचार्य न होने से प्रशासनिक संचालन, शिक्षकों की निगरानी और शैक्षणिक गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी प्रभावित हो रही है। हजारों पद खाली होने के बावजूद पदोन्नत शिक्षकों को पदस्थापना नहीं मिलने से स्कूलों में प्रशासनिक काम प्रभावित हो रहा है।