1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gwalior Crime: खुद शादी से मुकरा… दूसरी जगह रिश्ता तय हुआ तो मंगेतर को भेजीं फोटोज, एक्स बॉयफ्रेंड ने किया बदनाम

Ex Boyfriend Case: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया और फोटो ले लिए, दूसरी जगह रिश्ता तय होने पर तुड़वाई सगाई, रिश्ता टूटने पर पुलिस थाने पहुंची पीड़िता।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 1 Nov 2026, 9:08 PM IST

gwalior ex boyfriend case

ex boyfriend photos to fiance engagement controversy, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Chatgpt)

Gwalior Ex Boyfriend Case: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए और फिर खुद शादी से मुकर गया। जब परिवार ने दूसरी जगह रिश्ता तय किया तो पूर्व प्रेमी ने मंगेतर को फोटो भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

संबंध बनाकर शादी के वादे से मुकरा

21 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि वो बीए की छात्रा है। पढ़ाई के दौरान साल 2024 में उसकी पहचान चेंतूपाड़ा में रहने वाले अंकेश कदम से हुई थी। अंकेश ने उसे प्यार में फंसाया और शादी का वादा कर मार्च 2025 में कैफेल में ले जाकर जबरदस्ती संबंध बनाए। इसके बाद मार्च 206 में एक बार फिर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि इसी साल जनवरी के महीने में आरोपी अंकेश ने उसे डरा धमकाकर वीडियो कॉल पर उसकी अश्लील फोटो लीं। जुलाई में उसने अंकेश से शादी के लिए कहा तो वो शादी के वादे से मुकर गया और धमकी देने लगा।

मंगेतर को भेजीं तस्वीरें

पीड़िता के मुताबिक आरोपी अंकेश ने जब शादी से इंकार किया तो कुछ दिन परिवार वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। लेकिन जब ये बात अंकेश को पता चली तो वो धमकी देने लगा और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ ही मंगेतर को भेज दीं, जिससे रिश्ता टूट गया। आरोपी उसे अभी भी ब्लैकमेल कर रहा है जिससे परेशान होकर पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़