scriptMP Election 2023 : चंदला में 67.1% वोटिंग, पिछली बार के मुकाबले 5 फीसदी का इजाफा, किसे मिलेगा जीत का आशीर्वाद ? | Patrika News
छतरपुर

MP Election 2023 : चंदला में 67.1% वोटिंग, पिछली बार के मुकाबले 5 फीसदी का इजाफा, किसे मिलेगा जीत का आशीर्वाद ?

MP Election 2023 : एससी वर्ग के लिए आरक्षित चंदला सीट पर भाजपा कांग्रेस के साथ बसपा का भी है अच्छा होल्ड।

छतरपुरNov 18, 2023 / 10:17 pm

Shailendra Sharma

chandla.jpg

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मध्यप्रदेश विधानसभा क्रमांक 49 चंदला छतरपुर जिले की एक अहम सीट है। एससी वर्ग के लिए आरक्षित चंदला सीट पर इस बार 67.1 फीसदी मतदान हुआ है जो साल 2018 के विधानसभा चुनावों से करीब 5 फीसदी ज्यादा है। ईवीएम में मतदाताओं ने प्रत्याशियों का भाग्य कैद कर दिया है जिसका खुलासा 3 दिसंबर को काउंटिंग के बाद होगा। चंदला सीट की बात करें तो कांग्रेस को लंबे वक्त से यहां जीत का इंतजार है। करीब 25 साल से यहां कांग्रेस जीत दर्ज नहीं कर पाई है। पिछले चुनावों में कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दी थी और महज 1177 वोटों से भाजपा प्रत्याशी राजेश प्रजापति जीत दर्ज कर विधायक बने थे।

दिलीप अहिरवार (भाजपा) v/s हरिप्रसाद अनुरागी (कांग्रेस)
चंदला विधानसभा सीट पर इस बार भाजपा ने मौजूदा विधायक राजेश प्रजापति का टिकट काटकर दिलीप अहिरवार को चुनावी मैदान में उतारा है। तो वहीं कांग्रेस ने पिछला चुनाव हारने वाले हरिप्रसाद अनुरागी पर एक बार फिर भरोसा जताया है। हरिप्रसाद अनुरागी का ये लगातार तीसरा विधानसभा चुनाव है। पहले के दोनों चुनावों में उन्हें भाजपा के प्रत्याशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।


यह भी पढ़ें

MP Election 2023 : पिछले चार चुनावों में हर बार इस सीट पर जनता ने बदला है विधायक



चंदला विधानसभा सीट
कुल मतदाता- 2 लाख 28 हजार 231
पुरुष मतदाता- 1 लाख 24 हजार 721
महिला मतदाता- 1 लाख 3 हजार 506

पिछले 2 विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत
साल 2018- 62.42%
साल 2013- 61.29%

चंदला विधानसभा सीट का इतिहास
साल 2018- भाजपा के राजेश प्रजापति ने कांग्रेस के हरिप्रसाद अनुरागी को 1 हजार 177 वोटों से हराया था।
साल 2013- भाजपा के आरडी प्रजापति ने कांग्रेस के हरिप्रसाद अनुरागी को 37 हजार 397 वोटों से हराया था।

Hindi News/ Chhatarpur / MP Election 2023 : चंदला में 67.1% वोटिंग, पिछली बार के मुकाबले 5 फीसदी का इजाफा, किसे मिलेगा जीत का आशीर्वाद ?

ट्रेंडिंग वीडियो