scriptपावर हाउस पर जंफर डालते समय कर्मचारी को लगा करंट, खंभे से गिरा नीचे, हालत गंभीर | Chhatarpur News: Employee felt current while jumping on power house | Patrika News
छतरपुर

पावर हाउस पर जंफर डालते समय कर्मचारी को लगा करंट, खंभे से गिरा नीचे, हालत गंभीर

-बड़ी लापरवाही आई सामने, सर्वेयर से कराया जा रहा था पावर हाउस पर काम

छतरपुरJan 17, 2020 / 08:59 pm

Samved Jain

पावर हाउस पर जंफर डालते समय कर्मचारी को लगा करंट, खंभे से गिरा नीचे, हालत गंभीर

पावर हाउस पर जंफर डालते समय कर्मचारी को लगा करंट, खंभे से गिरा नीचे, हालत गंभीर

छतरपुर. बिजली कंपनी के शहर स्थित कार्यालय के पावर हाउस में काम करते समय एक कर्मचारी करंट लगने के बाद खंभे से सीधे नीचे आ गिरा। बाद में उसे गंभीर हाल में जिला अस्पताल में लाया गया। जहां ओटी में ट्रीटमेंट के बाद भर्ती कराया गया हैं। दोपहर तक कर्मचारी बोलने तक की स्थिति में नहीं था। मामले में कंपनी के अधिकारियों ने जांच कराने की बात कही हैं।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर करीब 11.30 बजे बिजली कंपनी के कार्यालय में बने पावर हाउस एरिया में भगदड़ मच गई। बताया गया कि लाइन पर जंफर डालने के लिए चढ़ा एक कर्मचारी करंट लगने से नीचे गिर गया हैं। खंभे से गिरे कर्मचारी मंगल यादव को उठाकर तत्काल ही एरिया मैनेजर मेंटीनेंस अमर श्रीवास्तव व अन्य द्वारा कंपनी की जीप में रखकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मंगल यादव की हालत गंभीर होने पर सीधे ऑपरेशन थियेटर भेजा गया।
कमर ने नीचे झुलसा, सिर पर गंभीर चोटें
घायल मंगल यादव को कमर के नीचे करंट लगा हैं, जिसके कारण वह निचले हिस्से में बुरी तरह झुलस गया हैं। जबकि खंभे से नीचे गिरने के कारण उसका सिर पूरी तरह खुल गया हैं। जिससे वह बोल भी नहीं पा रहा हैं। डॉक्टर संजय रॉविक्शन ने मरीज की हालत को गंभीर बताया हैं। जिसे फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जिसकी एमएलसी भी अस्पताल चौकी पुलिस को सौंप दी गई हैं।
लापरवाही आई सामने तो एरिया मैनेजर ने बना दी कहानी
एरिया मैनेजर मेंटीनेंस अमर श्रीवास्तव से जब मामले की जानकारी ली गई तो उन्होंने घटनाक्रम ही बदल दिया। दरअसल, मंगल यादव, जिसे पावर हाउस की लाइन पर चढ़ाकर काम कराया जा रहा था, वह लाइनमैन नहीं हैं और न ही बिजली कंपनी का कर्मचारी। मंगल यादव जीआइएस सर्वेयर हैं। जिससे पावर हाउस पर काम कराया जा रहा था। इस दौरान यह एक्सीडेंट हो गया। जबकि एरिया मैनेजर के अनुसार लाइनमैन खंभे पर चढ़ा था और मंगल यादव सीढ़ी पर खड़े होकर जंफर पकड़ा रहा था। इसी दौरान तार बेंड हो गया और दूसरी तार में जाकर टच हो गया। जिससे मंगल सीढ़ी से गिरा और घायल हो गया। जबकि मंगल खुद ही लाइन पर काम करते हुए नीचे गिरा। ऐसी जानकारी साथी कर्मचारी देते नजर आए।
वर्जन
मामले में की जानकारी लगी हैं। निश्चित ही यह एक गंभीर लापरवाही हैं। इसके लिए मैंने जांच टीम गठित कर दी हैं। जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, कार्रवाई की जाएगी।
एसके सोनी, एसई बिजली कंपनी छतरपुर

Home / Chhatarpur / पावर हाउस पर जंफर डालते समय कर्मचारी को लगा करंट, खंभे से गिरा नीचे, हालत गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो