scriptचाचा-भतीजे में हुआ विवाद, पुत्री ने कुएं में लगा दी छलांग | Dispute between uncle and nephew, daughter jumped into the well | Patrika News
छतरपुर

चाचा-भतीजे में हुआ विवाद, पुत्री ने कुएं में लगा दी छलांग

चाचा-भतीजे में हुआ विवाद, पुत्री ने कुएं में लगा दी छलांग

छतरपुरJun 05, 2020 / 03:53 pm

Sanket Shrivastava

coronavirus death in jodhpur human story in hindi

कोरोना से लड़ रही सबीना कहती रही आखिरी बार देख लो चेहरा, पत्नी के जाने के बाद रिश्तेदार भी होने लगे दूर

छतरपुर. सरवई थाना क्षेत्र के ओदी गांव में जमीनी विवाद को लेकर चाचा भतीजे में विवाद हो गया। जिसे देख युवती ने दोनों को रोकने की कोशिश और उसफल होने पर उसने कुएं में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की।
जानकारी के अनुसार सरवई थाना क्षेत्र के ओदी गांव में जमीनी विवाद को लेकर चाचा सुंदर पटेल और रामसिंह पटेल आपस में विवाद हो गया। चाचा-भतीजे के बीच काफी देर से चल रहा झगड़ा समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा था। तभी इस झगड़े को शांत कराने सुंदर पटेल की लड़की नीतू पटेल बीच में आ गई उसने अपने पिता और चचेरे भाई राम सिंह को विवाद खत्म कर आपस में या चार लोगों को बैठाकर विवाद सुलझाने के लिए दोनों को समझाती रही। लेकिन दोनों लोगों ने नीतू की बात नहीं मानी और फिर से विवाद करने लगे। इन दोनों के बीच झगड़े को शांत कराने नीतू ने अपनी जान की बिना परवाह किए पास स्थित कुएं में कूद गई।
आसपास पड़ोस के लोगों ने नीतू को कुएं में गिरता देख उसे बचाने कुएं में कूद गए, लेकिन इस घटना में नीतू बुरी तरह घायल हो गई। उसका जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चोट अधिक लगने से डॉक्टरों ने उसे बाहर इलाज कराने को कहा गया। जिसे झांसी ले जाया गया। वहीं थाना प्रभारी सरवई टीकाराम कुर्मी ने बताया कि चाचा भतीजे के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षो ने बुधवार को थाना आकर शिकायती पत्र दिया है। मामले की पुलिस जांच कर रही है।

Home / Chhatarpur / चाचा-भतीजे में हुआ विवाद, पुत्री ने कुएं में लगा दी छलांग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो