scriptछोटे शहर से मिसेज इंडिया-2017 के फाइनल में पहुंचीं शायना | Shayana reached Misses India-2017 final from small town | Patrika News
छतरपुर

छोटे शहर से मिसेज इंडिया-2017 के फाइनल में पहुंचीं शायना

शायना की शुरुआती शिक्षा नौगांव में ही हुई है। उनकी एक बहन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं।

छतरपुरSep 18, 2017 / 11:12 am

Rajesh Kumar Pandey

shayana-reached-misses-india-2017-final-from-small-town

shayana-reached-misses-india-2017-final-from-small-town

छतरपुर/नौगांव. मिसेज इंडिया अर्थ-2017 के फाइनल तक पहुंचने वाली शायना नौगांव की रहने वाली हैं। उनका परिवार डिफेंस सेवा से जुड़ा है। शायना की इस सफलता से परिजनों में जश्न का माहौल है। शायना की शुरुआती शिक्षा नौगांव में ही हुई है। उनकी एक बहन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। अब फैशन की दुनिया में शायना जिले के साथ ही परिवार का नाम रोशन कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार नौगांव के रंगरेज मोहल्ला निवासी ताज मोहम्मद कुरैशी आर्मी में सुबेदार मेजर के पद पर 1970 में पूना में पदस्थ थे। उनकी जुड़वा पुत्री शायना कुरैशी व सूफिया कुरैशी का जन्म 12 दिसंबर 1975 पूना में हुआ था। तभी ताज मोहम्मद कुरैशी का पूना से सिक्किम स्थानांतरण हुआ तो वह पत्नी व दोनों पुत्रियों को घर नौगांव छोड़ नौकरी पर चले गए थे। इस दौरान दोनों पुत्रियों की कक्षा एक से लेकर चार तक की शिक्षा शासकीय जीटीसी प्राथमिक शाला नौगांव में हासिल की। तभी ताज मोहम्मद कुरैशी का स्थानांतरण सिक्किम से वडोदरा हो गया। तब दोनों पुत्रियों वडोदरा चली गईं। जहां उनकी आगे शिक्षा पूरी हुई। नौगांव निवासी ताज मोहम्मद की एक सुफीया कुरैशी का आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर चयन हो गया। जबकि दूसरी पुत्री शायना का फैशन की दुनिया में रुझान रहा। 2005 में शायना की शादी मुंबई हुई। शायना के पति इस समय अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। जबकि उसका पुत्र हमजा दस साल का है।
मिसेज गुजरात रह चुकी हैं
शादी के बाद भी शायना का फैशन की दुनिया से मोह नहीं छूटा। २०११ में शायना ने मिसेज गुजरात का खिताब जीता। इसके बाद वर्ष 2017 में शायना मिसेज इंडिया की प्रतियोगिता में शामिल हुईं। जिसमें वह फाइनल तक पहुंचीं। वर्तमान में शायना के पिता सेवा निवृत्त हो गए हैं। वह इस समय नौगांव में ही हैं। उनके पिता ताज मोहम्मद कुरैशी का कहना है कि उनकी बेटियां शुरू से ही होनहार रहीं हैं। उन्हें अपनी दोनों बेटियों पर नाज है। वहीं ताज मोहम्मद का एक पुत्र दोनों बहनों से बड़ा है। वह आस्ट्रेलिया में इलेक्ट्रिक इंजीनियर है। जबकि दूसरा पुत्र नूर मोहम्मद मुंबई में आर्किटेक है।

Home / Chhatarpur / छोटे शहर से मिसेज इंडिया-2017 के फाइनल में पहुंचीं शायना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो