scriptतीन दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म | Three day clean up staff strike end | Patrika News
छतरपुर

तीन दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अमित कछवाहा ने गढ़ीमलहरा पहुंच एक बैठक की

छतरपुरSep 08, 2018 / 01:13 pm

rafi ahmad Siddqui

Three day clean up staff strike end

Three day clean up staff strike end

महाराजपुर। गढ़ीमलहरा नगर परिषद सीएमओं और सफाई कर्मियों की चले आ रहे काम बंद हड़ताल को लेकर शुक्रवार को राज्य सफाई कर्मचारी आयोग राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अमित कछवाहा ने गढ़ीमलहरा पहुंच एक बैठक की गई। जिसमें सभी की समस्याएं को सुना और मौके पर निराकरण किया गया। जिसके बाद सफाई कर्मी अपने काम पर लौट आए हैं। अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन जिला अध्यक्ष आदित्य बाल्मीकि ने बताया की गढ़ीमलहरा नगर परिषद सफाई कर्मचारी पिछले 3 दिनों से हड़ताल पर थे। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों को सफाई उपकरणों से वंचित रखा जा रहा था। जैसे तसला, फवड़ा, झाड़ू आदि ऐसे बरसात के मौसम में टूटे हुए तसलों से कचरा उठाने पर कचरा उनके ऊपर गिरता था। जैसे सफाई कर्मचारी भिड़ जाते थे। इस समस्या को लेकर महिला कर्मचारियों ने सफाई दरोगा के तसलों की मांग की थी। तो सफाई दरोगा ने महिला कर्मचारियों से सीएमओ से तसला मांगने को कहा गया था। जिसपर महिला सफाई कर्मी सीएमओ के पास पहुंची थीं और पांच तसलों की मांग करने लगी। जिसपर सीएमओ ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें कार्यालय से भगा दिया था। जिसपर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था और पिछले तीन दिन से वह हड़ताल पर थे। इसी को लेकर बुधवार को छतरपुर पहुंच कलेक्टर को राज्य सफाई कर्मचारी आयोग राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अमित कछवाहा के नाम ज्ञापन सौंपा था। जिसपर राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मंत्री ने शुक्रवार को गढ़ीमलहरा नगर परिषद का दौरा किया और प्रभारी सीएमओ नवाब सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष व समस्त सफाई कर्मचारियों की बैठक बुलाइ्र गई। जिसमें उनकी समस्याएं सुनी व उनकी समस्याओं का निराकरण करते हुए सीएमओ प्रभारी नवाब सिंह व कर्मचारियों के बीच समझौता कराया गया। इसमें मुख्य तीन मांगे मानी गई। सफाई दरोगा को हटाकर नया सफाई दरोगा रखा गया, सफाई उपक्रम उपलब्ध कराए गए, जिससे कि ऐसी समस्या आगे ना आए। जिसके बाद सफाई कर्मचारी अपने काम पर वापस लौट आए।

Home / Chhatarpur / तीन दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो