scriptGood news: चार करोड़ इकत्तीस लाख राम नाम का होगा लेखन | Good news: Four crore thirty one lakh Ram's name will be written | Patrika News
छिंदवाड़ा

Good news: चार करोड़ इकत्तीस लाख राम नाम का होगा लेखन

21 दिवसीय श्री राम महोत्सव का 4 जनवरी से होगा शुभारंभ

छिंदवाड़ाDec 26, 2023 / 12:32 pm

ashish mishra

Good news: चार करोड़ इकत्तीस लाख राम नाम का होगा लेखन

Good news: चार करोड़ इकत्तीस लाख राम नाम का होगा लेखन

छिंदवाड़ा. मारुति नंदन सेवा समिति द्वारा 21 दिवसीय श्रीराम महोत्सव का आयोजन 4 जनवरी से दशहरा मैदान में किया जाएगा। इस संबंध में समिति ने रविवार को प्रेस वार्ता का आयोजन कर विस्तृत जानकारी दी। आयोजन में छिंदवाड़ा एवं पांढुर्ना जिले के सभी धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक संस्था एवं भजन-रामायण मंडल के साथ ही समस्त धर्म प्रेमियों की सहभागिता रहेगी। प्रेस वार्ता में नरसिंहपुर से पधारे मप्र के सुप्रसिद्ध कथा वाचक मानस मर्मज्ञय अखिलेश रामायणी ने महोत्सव में सभी को हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने राम नाम का महत्व बताते हुए कहा कि राम नाम सम्पूर्ण जीवन और जीवन के उपरांत भी सदैव साथ रहता है। सुप्रसिद्ध तुलसी रामायण मंडल के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने कहा कि सभी को सहर्ष शामिल होकर आयोजन को भव्य बनाना है ताकी हमारे जिले का नाम राम जन्मभूमि अयोध्या तक पहुंचे। त्रिशक्ति मंच की शरद मिश्रा, वीणा चेडगे ने महिलाओं के सम्मिलित होने के साथ ही आयोजन में अपना सम्पूर्ण सहयोग देने की बात कही। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने कहा कि धर्मानुरागी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व सांसद नकुलनाथ के सहयोग से दो बड़ी कथाओं का आयोजन किया गया है। इस बार जिला स्तर पर श्री राम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। आयोजित वार्ता में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, दिनेश मिश्रा उपस्थित रहे। आशीष त्रिपाठी ने आभार प्रदर्शन किया।

26 से 31 दिसंबर तक होगी बैठक
समिति के संयोजक आनंद बक्षी ने बताया कि 26 से 31 दिसम्बर तक सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर आयोजन से संबंधित बैठक होगी। 22 जनवरी 2024 को दशहरा मैदान में दोपहर 12 बजे समस्त ब्लॉक से आए राम नाम पत्रकों का एकत्रीकरण एवं वैदिक पूजन किया जाएगा। जिसके उपरांत राम नाम पत्रक श्री अयोध्या के लिए समारोह पूर्वक ले जाए जाएंगे। शाम 6 बजे रामधुन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
4 जनवरी से होगा शुभारंभ
21 दिवसीय श्री राम महोत्सव का शुभारंभ 4 जनवरी 2024 को होगा और 24 जनवरी 2024 तक जारी रहेगा। आयोजन में 4 करोड़ 31 लाख राम नाम का लेखन, 4 से 9 जनवरी 2024 के मध्य 1088 राम नाम लिखने हेतु राम नाम पत्रकों का घर-घर वितरण किया जाएगा। संख्या 4 करोड़ 31 लाख होगी। 11 से 14 जनवरी के मध्य ब्लॉक मुख्यालय पर ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह राम नाम जप अथवा रामायण पाठ किया जाएगा। 15 से 18 जनवरी 2024 के मध्य महिलाओं के द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। 21 जनवरी को प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर राम नाम पत्रकों का एकत्रीकरण किया जाएगा। कार्यक्रमों के दौरान एक लाख रामरक्षा स्त्रोतम का वितरण किया जाएगा।

Hindi News/ Chhindwara / Good news: चार करोड़ इकत्तीस लाख राम नाम का होगा लेखन

ट्रेंडिंग वीडियो