scriptPanchayat Elections: जानिए कैसा है माहौल, किस सीट पर किसका है दबदबा | Panchayat Elections: know how the atmosphere is, whose seat dominant | Patrika News
छिंदवाड़ा

Panchayat Elections: जानिए कैसा है माहौल, किस सीट पर किसका है दबदबा

पंच, सरपंच से लेकर जनपद अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य सीट पर आदिवासियों का दबदबा

छिंदवाड़ाSep 18, 2019 / 11:08 am

prabha shankar

panchayat : Ward reserved for women in panchayat

panchayat : Ward reserved for women in panchayat

छिंदवाड़ा/ इस बार के पंचायत चुनाव में पंच,सरपंच,जनपद सदस्य, अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य तक आदिवासियों का दबदबा रहेगा। शेष एससी, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग का भी स्थान आरक्षित किया गया है।
राज्य शासन द्वारा तय जनसंख्या के मापदण्ड के हिसाब से वार्ड और क्षेत्र का विभाजन करते हुए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिला पंचायत ने इसकी रिपोर्ट शासन को भी भेज दी है। इस बार पंचायत चुनाव दिसम्बर से जनवरी के बीच प्रस्तावित बताए जा रहे हैं। हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग से इसकी अधिकृत चुनाव तिथियों का इंतजार हैं।

पंचायत: पंच और सरपंच के पद आरक्षित
जिले की 806 ग्राम पंचायतों के आरक्षण चार्ट को देखा जाए तो पंचायतों में वार्ड की संख्या 12229 है। इनमें पंचों का निर्वाचन होगा। पंच पदों में 5960 पद आदिवासियों को मिले हैं तो वहीं अनुसूचित जाति 1267,अन्य पिछड़ा वर्ग 1375 तथा सामान्य वर्ग को 3627 पद दिए गए हैं। पूरे पदों में 50 प्रतिशत से कुछ ज्यादा आरक्षण यानी 6294 पद महिलाओं को दिया गया है। इसी तरह सरपंचों के पदों पर गौर किया जाए तो कुल 806 पदों में से आदिवासी 514, अजा 41, अपिव 97 और अनारक्षित सामान्य 154 आरक्षित किए गए हैं। कुल पदों में से 417 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।

जनपद पंचायत: 116 पदों पर रहेंगी महिलाएं
जनपद पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र पूरे जिले के 11 विकासखण्डों में 225 है। इनमें से आदिवासी 96,अजा 22,अपिव 39 और अनारक्षित सामान्य में 68 पद आरक्षित रहेंगे। इन सभी पदों में 116 महिलाएं चुनकर आएंगी। जनपद अध्यक्ष के आरक्षण में 11 पदों में से छह आदिवासी, एक अजा, दो अपिव और दो अनारक्षित सामान्य श्रेणी से चुनकर आएंगे। पूरे जिले में छह महिला जनपद अध्यक्ष होंगी।

जिला पंचायत: आदिवासियों को मिलेंगे 12 पद… जिला पंचायत की कुल 26 सीटों में से 12 सदस्य आदिवासी होंगे। जबकि अजा 3 और अनारक्षित श्रेणी के 11 पद होंगे। इस बार भी 13 महिलाएं जिला पंचायत सदस्य बतौर चुनी जाएंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष का आरक्षण भोपाल से होगा।

Home / Chhindwara / Panchayat Elections: जानिए कैसा है माहौल, किस सीट पर किसका है दबदबा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो