scriptप्रदेश सरकार की नीतियां जनविरोधी | State government policies anti-people | Patrika News
छिंदवाड़ा

प्रदेश सरकार की नीतियां जनविरोधी

भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मोहगांव तिराहे स्थित कार्यालय से प्रदेश की सरकार के खिलाफ जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रैली निकाली।

छिंदवाड़ाJul 26, 2019 / 05:43 pm

Sanjay Kumar Dandale

State government policies

State government policies

छिंदवाड़ा/सौंसर. गुरुवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मोहगांव तिराहे स्थित कार्यालय से प्रदेश की सरकार के खिलाफ जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रैली निकाली। इस रैली में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
रैली कार्यालय से शुरू होकर बस स्टैंड होते हुए फिर तहसील कार्यालय पहुंची। पूर्व विधायक नानाभाऊ मोहोड के नेतृत्व में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी ओम प्रकाश सनोडिया को राज्यपाल के नाम 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
पूर्व विधायक नानाभाऊ मोहोड ने तहसील कार्यालय स्थित भाजपा की सभा में कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा की गई घोषणा के अनुसार छह महीनों में अब तक किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ है। भाजपा के विकास कार्यों को सत्ता पक्ष अपने कार्य बताकर झूठी वाहवाही लूट रही है,जो भी विकास कार्य हुए हैं वह भाजपा सरकार की देन है।उन्होंने कहा की सत्ता पक्ष के द्वारा गरीब जनता के काम करने के बजाय स्थानांतरण में अधिक रुचि नजर आ रही है। भाजपा नेताओं संतोष जैन, एडवोकेट हरीश बत्रा, प्रदीप ठाकरे, उषा भमोरे ने संबोधित किया। उन्होंने का कि भाजपा शासन में जहां 200 रुपए बिजली बिल आता था परंतु अब 3000 से 5000 का बिल आ रहा है, अवैध धंधे बढ़ चुके हैं, अराजकता बढ़ रही है।
भाजपा का सदस्यता अभियान चला
पांढुर्ना. नगर मंडल पांढुर्ना के पदधिकारियों ने घर- घर जाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाने अभियान चलाया। इस दौरान पेवठा वार्ड, गुरुदेव वार्ड,टेकड़ी वार्ड, आजाद वार्ड,जाटबा वार्ड में सदस्यता दिलाई गई। इस अभियान में नगर मंडल अध्यक्ष,राजू रेवतकर, नपा उपाध्यक्ष अरुण भोसले, महेंद्र पोपली,सदस्यता प्रभारी रामेश्वर खोडे, सह-प्रभारी सतीश बांबल,रवि बावनकर,महेंद्र घोड़े, महेंद्र घोड़े , नाना भाऊ तिवस्कर, इरफान शेख, माधव पाटील, नरेंद्र ठाकुर,प्रभाकर घोड़े, सोनू घोड़े,टेकड़ी वार्ड पार्षद, मुक्ताबाई घोड़े, पूर्व पार्षद कविता गायधने आदि शामिल रहे।

Home / Chhindwara / प्रदेश सरकार की नीतियां जनविरोधी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो