scriptWeather: पिछले साल की अपेक्षा इस बार ऐसा है मौसम, जानकर हो जाएंगे हैरान | Weather: This time the weather is like this compared to last year | Patrika News
छिंदवाड़ा

Weather: पिछले साल की अपेक्षा इस बार ऐसा है मौसम, जानकर हो जाएंगे हैरान

आमदिनों की अपेक्षा लोग जल्दी घर पहुंच गए।

छिंदवाड़ाDec 11, 2023 / 01:27 pm

ashish mishra

latest_weather_update.jpg
छिंदवाड़ा. सीजन में पहली बार शुक्रवार रात को ठंड महसूस हुई। शनिवार सुबह भी लोग ठंड से ठिठुरते दिखाई दिए। ऐसे में लोगों की सुबह थोड़ी देर से हुई। पूरे दिन लोगों को हाथ-पैर में गलन का सामना करना पड़ा। लोगों ने ठंड से बचने के लिए सूर्य देवता का सहारा लिया। शाम होते ही ठंड और बढ़ती गलन के कारण लोग फिर से ठिठुरते दिखाई दिए। ऐसे में लोगों के लिए अलाव सहारा बना। आमदिनों की अपेक्षा लोग जल्दी घर पहुंच गए। रात 9 बजे तक सडक़ों पर सन्नाटा पसर गया। न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री लुढक़ गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिसे एवं न्यूनतम तापमान 12.1 डिसे रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिसे एवं न्यूनतम तापमान 15 डिसे रिकॉर्ड किया गया। मौसम में दिनों-दिन हो रहे बदलाव देखने को मिल रहा है। हवाएं चलने से दिन में भी ठंडक का अहसास होने लगा है। सीजन में पहली बार लोगों को ठंडी का एहसास हुआ। हाथ-पैर में भी गलन महसूस हुई। ठंड की वजह से बाइक चलाने में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम होते ही अलाव जल गए। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में ठंड के बढऩे की संभावना जताई है।

इसलिए हाथ-पैर में ज्यादा लगती है ठंड
जब शरीर ठंडे क्षेत्र में प्रवेश करता है, तो हाथ और पैर जैसे शरीर के बाहरी हिस्सों में रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। इससे इन क्षेत्रों में रक्त का प्रवाह कम हो जाता है, जिससे शरीर की गर्मी कम हो जाती है। हाथ-पैर में रक्त प्रवाह जरूर कम हो जाता है, लेकिन इससे शरीर के अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों में रक्त प्रवाह और गर्मी बनाए रखने में मदद मिलती है। कम रक्त प्रवाह के कारण ऊतकों में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। रक्त प्रवाह घटने से हाथ और पैर की अंगुलियों में ठंड महसूस होता है।

पिछले साल ऐसा था तापमान
पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साल तापमान मिला-ज़ुला ही है। पिछले वर्ष की बात करें तो 7 दिसंबर 2022 को न्यूनतम तापमान 13.8 डिसे एवं अधिकतम तापमान 26.1 डिसे, 8 दिसंबर को अधिकतम तापमान 26 डिसे एवं न्यूनतम तापमान 8.2 डिसे, 9 दिसंबर को अधिकतम तापमान 27 डिसे एवं न्यूनतम तापमान 10 डिसे, 10 दिसंबर को अधिकतम तापमान 28 डिसे एवं न्यूनतम तापमान 12 डिसे,11 दिसंबर को अधिकतम तापमान 30.2 डिसे एवं न्यूनतम तापमान 13.8 डिसे रिकॉर्ड किया गया था। जबकि इस वर्ष सीजन में पहली बार शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.1 डिसे रिकॉर्ड किया गया।

Hindi News/ Chhindwara / Weather: पिछले साल की अपेक्षा इस बार ऐसा है मौसम, जानकर हो जाएंगे हैरान

ट्रेंडिंग वीडियो