script“सुधीर भैया, आप गोली चला ही दो…” और मनचले ने मार दी गोली, देखें वीडियो | woman dancer shot in marriage for not dancing with men | Patrika News
चित्रकूट

“सुधीर भैया, आप गोली चला ही दो…” और मनचले ने मार दी गोली, देखें वीडियो

चित्रकूट के शादी समारोह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला स्टेज पर डांस कर रही है तभी एक शख्स उसपर गोली चला देता है।

चित्रकूटDec 06, 2019 / 06:02 pm

Abhishek Gupta

Woman dancer

Woman dancer

चित्रकूट. “नथुनिया पर गोली मारे सैंया हमार…”। शादी-ब्याह में यह गाना पहले खूब बजता था। लेकिन शादी के स्टेज पर वाकई नथुनियां पर मोहित होकर कोई गोली मार दे यह घटना हकीकत में चित्रकूट में घटी। जहां एक मनचले युवक ने एक डांसर की नथुनी पर गोली मार दी। गोली युवती को जबड़े को चीरती हुई निकल गयी। गंभीर रूप से घायल युवती को कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्नाव में रेप पीडि़ता को जिंदा जलाए जाने के बाद अब चित्रकूट के एक शादी समारोह का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला स्टेज पर डांस कर रही है तभी एक शख्स उसपर गोली चला देता है। घटना एक दिसंबर की है, लेकिन इसका वीडियो शुक्रवार को तेजी से वायरल हुआ। समाजवादी पार्टी ने भी इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर किया है। और लिखा है कि उप्र जंगलराज का शिकार है। यहां बेटियां लगातार अराजकता और अपराध का शिकार हो रही हैं। प्रदेश का कोई जिला, कोई कस्बा, कोई गांव महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है।
ये भी पढ़ें- इकबाल अंसारी का बड़ा बयान, बाबर के नाम पर नहीं बनेगी मस्जिद, केवल बनेगा यह

…गोली चल जाएगी-
वायरल वीडियो की क्लिप में साफ दिख रहा है कि महिला डांसर के रुकते ही वहां मौजूद एक शख्स बोलता है- ”गोली चल जाएगी”। यह सुनते ही वहां बैठा एक अन्य शख्स कहता है कि ”सुधीर भैया आप गोली चला ही दो”। इससे पता चलता है कि गोली चलाने वाले शख्स का नाम सुधीर है। वह नशे में धुत है । इसके तुरंत बाद वह महिला डांसर को गोली मार देता है, जो उसके जबड़े में लगती है। महिला डांसर अपना चेहरा पकड़े गिर जाती हैं और लहूलुहान होकर तड़पने लगती है। इसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच जाती है।
ये भी पढ़ें- Weather Alert: आज रिकॉर्ड हुआ इस सीजन का सबसे ठंडा दिन, प्रदूषण ने फिर की वापसी, जारी हुआ अलर्ट

https://twitter.com/samajwadiparty/status/1202832394820055041?ref_src=twsrc%5Etfw
ग्राम प्रधान की बेटी में हुआ हादसा-
चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के टिकरा गांव के ग्राम प्रधान की बेटी की शादी एक दिसंबर को थी। जिसमें महिला डांसर का प्रबंध किया गया था। वह स्टेज पर डांस कर रही थी। इसी बीच एक युवक स्टेज पर चढकऱ महिला डांसर के साथ डांस करने की जि़द करने लगा। लेकिन युवती ने मना कर दिया। इस बात पर गुस्साए व नशे में धुत युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दिया। लोगों ने उसकी पिटाई की। लेकिन अंधेेरे का फायदा उठाकर आरोपी युवक मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस के सख्त पहरे में शादी हुई। इस बीच युवती को अस्पताल ले जाया गया।
कानपुर में भर्ती है युवती-
डांसर युवती के जबड़े में चोट लगी है। उसे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली चलाने वाले शख्स की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश की जा रही है। चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया, कि गोली चलाने वाला अभियुक्त प्रधान का रिश्तेदार है। वह कौशांबी जिले के रानीपुर गांव का निवासी है। आरोपी को पकडऩे के लिए दो टीम गठित कर दी गयी है, अभियुक्त को जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

Home / Chitrakoot / “सुधीर भैया, आप गोली चला ही दो…” और मनचले ने मार दी गोली, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो