scriptराजस्थान में कॉलेज की लड़की से दरिंदगी, अपहरण कर होटल ले गए, तीन गुंड़ों ने गैंगरेप कर जहर पिला दिया, सड़क पर फेंका, लड़की की मौत | College girl brutalized, kidnapped and taken to hotel, three goons gang-raped her, made her drink poison, threw her on the road, | Patrika News
चुरू

राजस्थान में कॉलेज की लड़की से दरिंदगी, अपहरण कर होटल ले गए, तीन गुंड़ों ने गैंगरेप कर जहर पिला दिया, सड़क पर फेंका, लड़की की मौत

Gang Rape or murder in Rajasthan: दिल दहला देने वाली खबर राजस्थान के चूरू जिले से सामने आ रही है। चूरू जिले में बीएड करने वाली 18 साल की लड़की का मर्डर कर दिया गया। उसे उसका एक परिचित अपने साथ लाया था। वहां पर दो अन्य लड़के मिले। तीनों उसे जबरन होटल ले गए। […]

चुरूMay 02, 2024 / 01:07 pm

JAYANT SHARMA

demo pic

Gang Rape or murder in Rajasthan: दिल दहला देने वाली खबर राजस्थान के चूरू जिले से सामने आ रही है। चूरू जिले में बीएड करने वाली 18 साल की लड़की का मर्डर कर दिया गया। उसे उसका एक परिचित अपने साथ लाया था। वहां पर दो अन्य लड़के मिले। तीनों उसे जबरन होटल ले गए। वहां गैंगरेप किया और उसके बाद उसे जहर पिला दिया। फिर सुनसान सड़क पर फेंक गए। किसी राहगीर ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामला चूरू के सरदार शहर में तारानगर क्षेत्र का है। परिवार ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि लड़की के ताऊ ने रिपोर्ट दी है। उनका कहना है कि उनके परिवार की बेटी तारानगर इलाके से बीएड कॉलेज में पढ़ने के लिए सरदारशहर आती थी। इस दौरान महेश नाम का एक युवक अक्सर उसका पीछा करता था। ताऊ का आरोप है कि 30 अप्रेल को महेश उसे अपने साथ एक होटल में ले जाने लगा। उसने विरोध किया तो दो अन्य साथी वहां आए और तीनों जबरन बेटी को रतनगढ़ रोड पर स्थित एक होटल में ले गए।
उसके बाद होटल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया और मारपीट की गई। उसे जहर पिला दिया गया। उसके बाद सुनसान जगह पर उसे फेंक दिया गया। एक राहगीर ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां से पुलिस को भी जानकारी दी गई। परिवार पहुंचा तो बेटी होश में थी उसने अपने साथ हुए घटनाक्रम के बारे में जानकार दी। तबियत अधिक बिगड़ जाने के कारण उसे बीकानेर के लिए रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अब केस दर्ज किया है।

Home / Churu / राजस्थान में कॉलेज की लड़की से दरिंदगी, अपहरण कर होटल ले गए, तीन गुंड़ों ने गैंगरेप कर जहर पिला दिया, सड़क पर फेंका, लड़की की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो