रतनगढ़.सैनी नवयुवक मंडल के चुनाव रविवार को सैनी समाज अतिथि भवन में हुए।
चुनाव में महेंद्र सोलंकी को मंडल का अध्यक्ष चुना गया। सरंक्षक मदनलाल कम्मा व ओमप्रकाश टाक की मौजूदगी में हुए चुनाव में उपस्थित समाज के लोगों ने अध्यक्ष सोलंकी का स्वागत किया।वक्ताओं ने समाज हित में काम करने व शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। समारोह को गौरीशंकर कम्मा, गौरीशंकर खड़ोलिया, पार्षद प्रदीप बागड़ी, तिलोक कम्मा, भरत सुईवाल व अंकित गौड़ आदि ने संबोधित किया। चुनाव पर्यवेक्षक परमेश्वरलाल गौड़ थे। इस मौके पर विनोद सुईवाल, शंकर कम्मा, रवि सैनी, सुरेश गौड़ आदि उपस्थित थे।