scriptमांगे मानने के बाद पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल समाप्त | Petrol pump operators strike ends after accepting demands | Patrika News
चुरू

मांगे मानने के बाद पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल समाप्त

विभिन्न मांगों को लेकर चूरू में पेट्रोल पंप संचालाकों की हड़ताल रही। इस दौरान पेट्रोल पंप बंद रहे। जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

चुरूDec 01, 2020 / 02:10 pm

Madhusudan Sharma

मांगे मानने के बाद पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल समाप्त

मांगे मानने के बाद पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल समाप्त

चूरू. विभिन्न मांगों को लेकर चूरू में पेट्रोल पंप संचालाकों की हड़ताल रही। इस दौरान पेट्रोल पंप बंद रहे। जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला प्रशासन से वार्ता किए जाने के बाद हड़ताल को समाप्त कर दिया गया।सरदारशहर. पिछले तीन दिनों से पेट्रोल पंप संचालकों की चल रही हड़ताल सोमवार को दोपहर बाद प्रशासन के साथ हुए समझौते के बाद समाप्त हो गई। जिसके कारण वाहन मालिकों को राहत मिली। एसोसिएशन के राजेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि जिला प्रशासन के साथ हुई वार्ता में मांगों पर विचार किया गया। अवैध डीजल पकडऩे के लिए टीम गठित की गई। जिसमें तेल कंपनी के अधिकारियों के अलावा स्थानीय प्रशासन को भी शामिल किया गया है। एक हजार से अधिक डीजल मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सुबह पेट्रोल पंप बंद होने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। पेट्रोल के अभाव में चालकों को वाहन खड़ा करना पड़ा, वही युवा बाइक धकेलते देखे गए।
डीजल-पेट्रोल न मिलने से लोगों को हुई परेशानी
राजलदेसर. कस्बे के लोगों के लिए सोमवार का दिन परेशानी भरा रहा । हड़ताल के चलते पेट्रोल-डीजल न मिलने से विवाह- शादी में बारात लेकर जाने वाले वाहनों , बाइक व ऑटो चालकों को इधर-उधर भटकते देखा गया । वाहनों में बारात लेकर जाने वाले परिजनों को प प कर्मियों के सामने विनती करते देखा गया। यहां एन एच ग्यारह पर दो पेट्रोल पंप संचालित है। कस्बे से करीब दो किमी दूर रतनगढ की ओर एक पेट्रोल पंप है तथा दूसरा कस्बे से एक किमी दूर संचालित है। इस पंप पर कम दूरी होने के चलते यहां ज्यादा ग्राहकी रहती है।सोमवार को अवैध बायोडीजल के अनाधिकृत रिटेल आउट लेटों को बंद करने की मांगों को लेकर सरदारशहर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की ओर से किए गए बंद के आह्वान के कारण महिया पेट्रोल पंप संचालक राजस्थान डीलर्स एसोसिएशन चूरू जिला इकाई के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का पोस्टर लगा कर डीजल-पेट्रोल देना बंद कर दिया। जब पत्रिका संवाददाता ने महिया पेट्रोल पंप के मालिक से बात करने की कोशिश की तो वह बिना कोई जवाब दिए कैबिन में जाकर अंदर से बंद कर लिया।जबकि रतनगढ की ओर दूसरे मोर्या पेट्रोल पंप संचालक ने पेट्रोल-डीजल देना चालू रखा जिससे लोगों को अतिरिक्त दूरी तय तो करनी पड़ी लेकिन उन्हे पेट्रोल-डीजल उपलब्ध हो गया। हड़ताल के कारण सुबह कामकाज पर व शादी समारोह में जाने वालों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। पेट्रोल खत्म होने के कारण दो पहिया चालक बाइक को पैदल लेकर घूमते देखे गए।

Home / Churu / मांगे मानने के बाद पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल समाप्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो