नई दिल्ली। दिल्ली का दिल कहे जाने वाले लुटियंस जोन में एक और हाई वैल्यू प्रॉपर्टी की डील हुई है। डाबर ग्रुप के एमिरेट्स चेयरमैन वी सी बर्मन ने राजधानी के गोल्फ लिंक इलाके में 160 करोड़ रुपए में बंगला खरीदा है। बंगला 1,310 स्क्वेयर यार्ड के प्लॉट में है और इसमें कंस्ट्रक्शन 9,000 स्क्वेयर फुट में है। गुप्ता और अग्रवाल फैमिली ने इसे 12.2 लाख प्रति स्क्वेयर यार्ड पर बेचा। बर्मन फैमिली के पास इस बंगले से सटी एक और प्रॉपर्टी है। साथ ही, पृथ्वीराज रोड पर उनका एक बंगला है। डाबर के प्रवक्ता ने भी इस डील की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बर्मन पैमिली ने गोल्फ लिंक प्रॉपर्टी खरीदी है। हालांकि, प्रवक्ता ने इस बारे में प्राइस या बाकी डिटेल्स के बारे में जानकारी नहीं दी। गुप्ता और अग्रवाल फैमिली से संपर्क नहीं किया जा सका।