मेरठ. काश्मीर से धारा 370 और 35ए को लेकर की गई केंद्र सरकार की कार्रवाई से हिन्दू महासभा के कार्यालय में जश्न का माहौल है। कार्यालय में सुबह जैसे ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इस बारे में पता चला कि केंद्र सरकार ने कश्मीर को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इसको लेकर कार्यालय में गतिविधियां तेज हो गई है। देखते ही देखते कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की भीड़ कार्यालय में बढ़ने लगी है।