रामपुर. दिनदहाड़े पेट्रोल पंप सेल्समैन से बाइक सवार बदमाशों ने 50,000 रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने सेल्समेन को चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया । मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने के लिए इलाके में कॉम्बिंग शुरू की, पर कोई कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने घायल सेल्समेन को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।