नोएडा-ग्रेटर. नोएडा-ग्रेटर-नोएडा एक्सप्रेस-वे पर परी चौक से नोएडा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार दो रोडवेज बस में हुई टक्कर में एक बस का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना में बस के पीछे से आ रही एक सैंट्रो भी बस से टक्करा गयी, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस गुर्घटना के बाद भी बस में सवार यात्री सुरक्षित है, लेकिन बस ड्राईवर को बस का दरवाजा काटकर निकाला गया और गंभीर अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कारवा गया है। वहीं, दुर्घटना के बाद सड़क हादसे के चलते यहां पर जाम लग गया, जिससे काफी देर तक वाहन चालक फंसे रहे। वहीं, यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया।