दरअसल, मामला लोकसभा चुनाव 2019 का है। जब चुनाव के दौरान राष्ट्रीय लोक दल प्रत्याशी चौधरी अजीत सिंह के समर्थन में निकाले जा रहे हैं चारू चौधरी के रोड शो के दौरान थाना तितावी क्षेत्र के गांव नूनाखेडा में रालोद और भाजपा प्रत्याशी समर्थकों के बीच हुई मारपीट हो गई थी। इस मामले में जेल गए नौ रालोद समर्थकों नूनाखेडा निवासी राजीव बालियान, छोटा बालियान, महेश बालियान, अरुण बालियान, अंकुर बालियान, राजकुमार बालियान, टीनू बालियान, कृष्णपाल बालियान, बिटटू बालियान से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयन्त चौधरी ने मुलाकात की।