10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामपुर CRPF कैंप हमले के आरोपी मोहम्मद अशरफ की हत्या: संभल में सनसनीखेज वारदात, इलाके में हड़कंप

Mohammad Ashraf Murder Sambhal: उत्तर प्रदेश के रामपुर में 2007-08 के सीआरपीएफ कैंप आतंकी हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफ की मंगलवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 10 Nov 2026, 8:53 PM IST

breaking news

breaking news

Mohammad Ashraf Murder Sambhal: रामपुर में 2007 के सीआरपीएफ कैंप आतंकी हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफ की मंगलवार शाम गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। थाने के पास सरेआम हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पुराने आतंकी मामले को फिर चर्चा में ला दिया है। हमलावर बाइक पर आए, कनपटी में गोली मारी और फरार हो गए। शरीफ ने करीब सात साल जेल काटी थी। पुलिस जांच में जुटी है, जबकि 18 साल पुराने हमले की भयावह यादें ताजा हो गई हैं।

रामपुर CRPF कैंप हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफ की हत्या

उत्तर प्रदेश के रामपुर में मंगलवार शाम सनसनीखेज वारदात हो गई। 2007 के सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर आतंकी हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे खजुरिया थाने में हाजिरी लगाने के बाद घर लौट रहे थे।

थाने के पास हमला

शाम करीब 7 बजे मोहम्मद शरीफ थाने से हाजिरी लगाकर अपने परिजन के साथ निकल रहे थे। थाने से महज 20 मीटर की दूरी पर पहुंचे ही थे कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। हमलावरों ने कनपटी से सटाकर गोली मारी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल शरीफ को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। साथ में मौजूद परिजन सदमे में आ गए।

2007 का आतंकी हमला

31 दिसंबर 2007 की रात रामपुर स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर आतंकियों ने हमला किया था। FIR 1 जनवरी 2008 को सिविल लाइंस थाने में सबइंस्पेक्टर ओमप्रकाश शर्मा ने दर्ज कराई थी। पुलिस टीम गश्त पर थी। रात 12:25 बजे गेट नंबर-1 की तरफ से गोलीबारी सुनाई दी। करीब 2:30 बजे 4-5 हथियारबंद आतंकी दिखे, जो ऑटोमैटिक हथियारों से फायरिंग कर रहे थे।
पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की। कॉन्स्टेबल इंद्रपाल सिंह ने 8, जितेंद्र सिंह ने 7, वीरेंद्र राणा ने 5 और होमगार्ड आफताब खान ने 5 राउंड फायर किए। आतंकियों की गोलीबारी में इंद्रपाल और आफताब घायल हो गए। हमलावर सेंटर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग करते रहे।

शहीद और मुकदमा

हमले में सीआरपीएफ के सात जवान शहीद हुए—कॉन्स्टेबल देवेंद्र, विकास कुमार, हवलदार ऋषिकेश राय, अफजल अहमद, रामजीत सरन मिश्रा, आनंद कुमार और मनवीर सिंह। एक रिक्शा चालक की भी मौत हुई। FIR में IPC की धारा 147, 148, 149, 307, 302, 332 के साथ पीडीपीपी एक्ट और विस्फोटक अधिनियम की धाराएं दर्ज की गईं। मोहम्मद शरीफ को इस मामले में दोषी ठहराया गया था और उन्होंने करीब सात साल जेल में बिताए थे।