उधर भाजपा के नगर पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया है। बताया जाता है देश कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने धारा 370 हटाकर बहुत ही अच्छा काम किया है, जिस से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इन लोगों का कहना है कि भाजपा सरकार जिन मुद्दों को लेकर सरकार में आई हुई थी, उसी मुद्दे पर सोमवार को खरी उतरी। वहीं, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, डॉक्टर उदिता त्यागी ने बताया कि सामवार का दिन एक ऐतिहासिक दिन है, जो भाजपा सरकार ने घोषणा की थी। वह आज पूरी हुई है।