2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Terror Alert : कोयम्बत्तूर पुलिस ने तीन संदिग्धों को पूछताछ के बाद छोड़ा

कोयम्बत्तूर पुलिस ने शनिवार को शहर के बाहरी इलाके से तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोयंबटूर

•

image

Kumar Jeevendra

•

Updated: 25 Aug 2019, 12:34 PM IST

Terror Alert : कोयम्बत्तूर पुलिस ने तीन संदिग्धों को पूछताछ के बाद छोड़ा

Terror Alert : कोयम्बत्तूर पुलिस ने तीन संदिग्धों को पूछताछ के बाद छोड़ा

कोयम्बत्तूर. श्रीलंका Srilanka से समुद्री सीमा के जरिए तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) में घुसने वाले लश्कर-ए-तोयबा के छह संदिग्ध को लेकर जारी हाई अलर्ट के बाद पुलिस ने कोयम्बत्तूर Coimbatore में जिन तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया था उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।
कोयम्बत्तूर पुलिस ने शनिवार को शहर के बाहरी इलाके से तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इन तीनों को केरल में इस मामले में हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति से नियमित संपर्क में होने के कारण हिरासत में लिया गया था।
केरल Kerala में हिरासत में लिए गए व्यक्ति से नियमित फोन पर बातचीत के कारण पुलिस को शक था कि इन तीनों का भी संदिग्ध आतंककारियों से संपर्क हो सकता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीनों से पूछताछ के दौरान कोई ठोस सुराग नहीं मिलने के बाद रविवार को तीनों को पुलिस के बुलाए जाने पर पेश होने की शर्त और निर्देश के साथ छोड़ दिया गया।
केरल पुलिस ने कोच्चि में एक व्यक्ति और उसके साथ मौजूद महिला को हिरासत में लिया था। बहरीन से हाल ही में लौटे इस व्यक्ति को संदिग्ध आतंककारियों का मददगार माना जा रहा था। गौरतलब है कि लश्कर-ए-तोयबा के छह संदिग्ध आतंककारियों के तमिलनाडु में घुसने को लेकर खुफिया चेतावनी के बाद कोयम्बत्तूर सहित पूरे राज्य में गुरुवार देर रात हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने श्रीलंका के रास्ते तमिलनाडु में 6 आतंकरियों के घुसपैठ और उनके कोयम्बत्तूर में वेश बदल कर होने की चेतावनी दी थी। चेतावनी दी गई थी कि ये आतंकी वेश बदल कर कोयम्बत्तूर में छिपे हैं। अपनी पहचान छिपाने के लिए ये माथे पर तिलक या भभूत लगाए हो सकते हैं। ये आतंककारी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों या भीड़भाड़ वाली जगहों को निशाना बना सकते हैं।