29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवारियों से भरी बस चला रहे 30 वर्षीय चालक की हार्ट अटैक से मौत, फिर बस कंडक्टर ने…

तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक निजी बस के सतर्क कंडक्टर ने ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ने के बाद अपने हाथों से चलती गाड़ी के ब्रेक दबा दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोयंबटूर

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 25 May 2025, 8:28 AM IST

बस चला रहे तीस वर्षीय चालक की हार्ट अटैक से मौत (Photo - x Chanakyaa)

Bus Driver Ded of Heart Attack: तमिलनाडु में एक तीस वर्षीय चालक को बस चलाते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। गनीमत रही कि बस कंडक्टर ने तुरंत स्टीयरिंग संभाली और बड़ा हादसा होने से बचा लिया। जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय निजी बस चालक एम. प्रभु शुक्रवार को डिंडीगुल जिले में पलनी से ओड्डनचत्रम राष्ट्रीय राजमार्ग पर कनक्कनपट्टी के पास ड्राइविंग कर रहा था तभी हार्ट अटैक से मौत हो गई।

बस में लगे सीसीटीवी में कैद हुई घटना

पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की है कि इस दुर्घटना में एक भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। यह एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। बस में लगे सीसीटीवी फुटेज के अनुसार कंडक्टर विमलराज ने देखा कि जब बस एनएच पर मट्टुपाथाई क्षेत्र के पास धीमी गति से चल रही थी तो प्रभु ड्राइवर सीट से अपनी बाईं ओर झुके हुए थे। सतर्क विमलराज ने स्टीयरिंग संभाली और ब्रेक लगाए। अचानक रुकने के कारण आगे बैठी एक महिला यात्री भी अपनी सीट से फिसल गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और प्रभु के शव को पोस्टमार्टम के लिए पलनी सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें- गुजरात में फैला ISI का जाल? धरा गया एक और जासूस, सरकारी अस्पताल में करता था काम

बस कंडक्टर ने संभाली स्टीयरिंग

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पलनी से पुदुक्कोट्टई गांव तक चलने वाली निजी टाउन बस ने शुक्रवार सुबह 10.30 बजे अपनी यात्रा शुरू की थी। पुलिस ने कहा कि वे जांच करेंगे कि क्या प्रभु को पहले से ही कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या थी जिसके कारण ड्यूटी के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी ने ड्राइवर की मौत पर शोक व्यक्त किया, वहीं यात्रियों और अन्य लोगों ने विमलराज की समय पर की गई कार्रवाई के लिए प्रशंसा की, जिससे सभी की जान बच गई।

यह भी पढ़ें- नहीं है पैसा तो कोई गम नहीं! बिहार सरकार 4 लाख तक दे रही है बिना गारंटी के लोन

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग