
NEET-SS 2026 की तारीखों का ऐलान, Photo- AI
NEET SS 2026: NBEMS (नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज) ने NEET-SS 2026 एग्जाम शेड्यूल की घोषणा कर दी है। परीक्षा आगामी 11 और 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी। अभ्यर्थी ऑनलाइन अप्लाई आज से 18 नवंबर की रात 11:55 बजे तक कर सकेंगे।
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) के नीट एसएस 2026 के सूचना बुलेटिन के अनुसार, इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 18 नवंबर 2026 रात 11:55 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
नीट एसएस देशभर में डीएम, एमसीएच और DrNB सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली पात्रता-सह-रैंकिंग परीक्षा है। यह परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि, वे आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा पैटर्न, शुल्क और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर जांच लें।
नीट एसएस 2026 के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त पोस्टग्रेजुएट मेडिकल डिग्री या प्रोविजनल पास सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसमें MD, MS, DNB या समकक्ष मान्य योग्यता शामिल है। उम्मीदवार को यह योग्यता 31 जनवरी 2027 तक प्राप्त कर लेनी चाहिए। इस तारीख के बाद योग्यता पूरी करने वाले उम्मीदवारों की पात्रता प्रभावित हो सकती है। उम्मीदवार के पास नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) या स्टेट मेडिकल काउंसिल (SMC) का स्थायी या अस्थायी पंजीकरण होना चाहिए।
मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा निर्धारित नहीं है। विदेशी नागरिक और OCI कार्डधारक निर्धारित नियमों व शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। बुलेटिन में कुछ योग्यताओं और पहले से सुपर स्पेशियलिटी कोर्स कर चुके उम्मीदवारों के लिए प्रतिबंध भी दिए गए हैं।
Updated on:
29 Oct 2026, 6:54 PM IST
Published on:
29 Oct 2026, 6:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.