29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar MLC Election: दरभंगा स्नातक सीट पर आरजेडी के अनिल झा को मिली जीत

MLC Election Result: दरभंगा स्नातक सीट पर RJD के अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को 450 वोटों से हराया। करीब 60 घंटे की मतगणना के बाद दूसरी वरीयता के वोटों से नतीजा पलटा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 29 Oct 2026, 6:31 PM IST

Bihar news

दरभंगा स्नातक सीट से आरजेडी के अनिल झा जीते(फोटो-X/@iRameshydvRJD)

Darbhanga Graduate Seat Result: बिहार की दरभंगा स्नातक विधान परिषद सीट पर मतगणना के बाद बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार अनिल कुमार झा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी सर्वेश कुमार को 450 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। करीब 60 घंटे तक चली मतगणना के बाद परिणाम सामने आया। जीत की खबर मिलते ही राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस चुनाव में सर्वेश कुमार शुरुआती दौर में बढ़त बनाए हुए थे और भाजपा को अपनी जीत की उम्मीद थी। हालांकि, दूसरी वरीयता के मतों की गिनती के बाद मुकाबले का रुख बदल गया और अनिल कुमार झा ने बाजी मार ली।

Darbhanga Graduate Constituency: दूसरी वरीयता के वोटों ने बदला चुनाव का नतीजा

दरभंगा स्नातक सीट पर मतगणना करीब तीन दिनों तक चली। शुरुआती रुझानों में भाजपा के सर्वेश कुमार आगे चल रहे थे, लेकिन दूसरी वरीयता के मतों की गिनती निर्णायक साबित हुई। अंतिम परिणाम में राजद के अनिल कुमार झा ने 450 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। इस नतीजे के साथ दरभंगा स्नातक सीट पर राजद ने कब्जा जमा लिया और भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

Anil Kumar Jha RJD: सर्वेश कुमार ने अनिल झा को दी बधाई

नतीजों का रुझान स्पष्ट होने के बाद भाजपा उम्मीदवार सर्वेश कुमार ने राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा को बधाई दी। इसके बाद वह मतगणना केंद्र से बाहर निकल गए।करीब 60 घंटे तक चले इस मुकाबले में शुरुआती बढ़त के बावजूद सर्वेश कुमार को अंततः हार का सामना करना पड़ा। वहीं, अनिल झा की जीत के बाद राजद कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।

BJP: पटना के बाद दरभंगा में भाजपा को झटका

दरभंगा स्नातक सीट का परिणाम भाजपा के लिए झटका माना जा रहा है। इससे पहले पटना शिक्षक सीट पर भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। दरभंगा में पार्टी को जीत की उम्मीद थी, क्योंकि सर्वेश कुमार मतगणना के शुरुआती दौर में आगे चल रहे थे। हालांकि, अंतिम दौर में दूसरी वरीयता के मतों ने नतीजा बदल दिया। अनिल कुमार झा की जीत से दरभंगा स्नातक सीट पर राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं।