नवनिर्वाचित एमएलसी ने कहा कि विधान परिषद की आठ सीटों पर हुए चुनाव जदयू के साथ-साथ INDIA गठबंधन में शामिल सभी दलों के लिए महत्वपूर्ण थे। हालांकि, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट सबसे ज्यादा अहम थी, क्योंकि वहां राजनीतिक जोड़तोड़ की कोशिशें चल रही थीं। नीरज कुमार ने अपनी जीत का श्रेय भगवती गुप्ता के आशीर्वाद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन और गठबंधन के सभी पांच घटक दलों के नेताओं के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि सभी के समर्थन के कारण उन्हें अपना सिर झुकाने की नौबत नहीं आई।