पुलिस के अनुसार, मृतकों की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि मृतकों में से एक ने अपनी मौत से पहले मोबाइल फोन पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात कही थी। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस को आशंका है कि तीनों ने जहर का सेवन कर आत्महत्या की होगी।