Delhi Latest News: पुरानी दिल्ली में चार बदमाशों ने एक दफ्तर में घुसकर 2 करोड़ 30 लाख रुपए लूट लिए। बदमाशों ने वहां मौजूद कर्मचारी को पिस्टल दिखाकर डराया और अलमारी में रखी नकदी बैग में भरकर फरार हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वारदात के बाद भागने के लिए जिस कार का इस्तेमाल किया गया, वह पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने खड़ी थी। इतनी बड़ी रकम की लूट के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उनके भागने का रास्ता पता लगाने में जुटी है।