28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में वकीलों के विरोध के बाद पुलिस अधिकारियों पर हुई कार्रवाई, ACP मनस्वी वशिष्ठ और इंस्पेक्टर अरुण कुमार का तबादला

Delhi Police Transfer: दिल्ली में वकीलों के साथ कथित बदसलूकी और धमकी के मामले में ACP मनस्वी वशिष्ठ और इंस्पेक्टर अरुण कुमार का तबादला कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 28 Oct 2026, 9:00 PM IST

Delhi Police News

कोर्ट के बाहर दिल्ली पुलिस का विरोध करते वकील। फाइल फोटो-IANS

Delhi Lawyers Protest: दिल्ली में वकीलों के विरोध के बाद पुलिस विभाग ने ACP मनस्वी वशिष्ठ और इंस्पेक्टर अरुण कुमार का तबादला कर दिया है। शाहदरा पुलिस स्टेशन में वकीलों के साथ कथित बदसलूकी और उन्हें धमकाने के आरोपों के बाद मामला गरमा गया था।

वकीलों ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की थी। इसके विरोध में दिल्ली की सभी जिला अदालतों के वकीलों ने 27 अक्टूबर को न्यायिक कामकाज से दूर रहने और विरोध मार्च निकालने का फैसला किया था।

वकील को सिर में चोट लगने का विवाद

यह पूरा मामला शाहदरा पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR नंबर 0248/2026 से जुड़ा है। शिकायत के मुताबिक, एक वकील के सिर में गंभीर चोट लगी थी। इस मामले में वकील अमूल्य रतन ने शिकायत दर्ज कराई थी। वकीलों की समन्वय समिति का आरोप है कि पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई नहीं की।

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बढ़ा विवाद

समिति के मुताबिक, वकील मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर जब शाहदरा पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। उस समय ACP और SHO ने उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले में नामजद लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि, वकीलों का दावा है कि अगले दिन दोबारा थाने पहुंचने पर उन्हें पता चला कि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया और उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद वकीलों ने यह आरोप भी लगाया कि ACP मनस्वी वशिष्ठ ने अपनी रिवॉल्वर दिखाई और वहां मौजूद वकीलों को डराया-धमकाया।

निलंबन की मांग को लेकर किया विरोध

इसके बाद वकीलों ने मिलकर ACP और SHO को निलंबित करने की मांग की थी। समिति का कहना था कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और वकीलों की सुरक्षा व सम्मान का ध्यान रखा जाना चाहिए। विरोध के चलते दिल्ली की सभी जिला अदालतों के वकीलों ने 27 अक्टूबर को न्यायिक कामकाज से दूर रहने का फैसला किया था।

अब इसके बाद वकीलों के बढ़ते दबाव, अनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतावनी और विरोध मार्च की घोषणा को देखते हुए दिल्ली पुलिस प्रशासन ने स्थिति को शांत करने के लिए ACP मनस्वी वशिष्ठ और इंस्पेक्टर अरुण कुमार का तत्काल प्रभाव से तबादला (Transfer) कर दिया।