28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ज्ञानेश कुमार को जाना होगा’, CJP ने 1 नवंबर की INDIA ब्लॉक रैली को दिया समर्थन

INDIA Bloc Rally Delhi: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 को INDIA ब्लॉक की रैली में SIR प्रक्रिया, कथित वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष प्रदर्शन करेगा। जानिए रैली के मुद्दे, विपक्ष की रणनीति और दिल्ली पुलिस की तैयारियां।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 28 Oct 2026, 7:08 PM IST

INDIA Bloc Rally Delhi

CJP ने 1 नवंबर की INDIA ब्लॉक रैली को दिया समर्थन, फोटो सोर्श- ANI

Opposition Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 1 नवंबर को होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली को समर्थन देने का ऐलान किया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ज्ञानेश कुमार को जाना होगा और “राष्ट्र सबसे पहले” का नारा दिया।

INDIA ब्लॉक की रैली को CJP का समर्थन

अभिजीत दिपके ने अपनी पोस्ट में लिखा कि सीजेपी 1 नवंबर को होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली का समर्थन करती है। पोस्ट के साथ साझा किए गए संदेश में पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों को उठाया है। CJP ने अपने संदेश में कहा कि लोकतंत्र का मूल सिद्धांत यह है कि लोगों को अपनी सरकार चुनने का अधिकार मिले, न कि सरकार लोगों को यह तय करके बताए कि वे किसे चुन सकते हैं।

SIR प्रक्रिया और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

पोस्ट में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया का जिक्र करते हुए आरोप लगाया गया कि इस प्रक्रिया ने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर चिंताएं बढ़ाई हैं। पार्टी ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग पर जनता का भरोसा बनाए रखना जरूरी है। कॉकरोच जनता पार्टी के साझा किए गए संदेश में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा गया कि इससे चुनाव आयोग की विश्वसनीयता और स्वतंत्रता बहाल करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, पोस्ट में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

संविधान और मतदान के अधिकार पर जोर

कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने संदेश में डॉ. भीमराव आंबेडकर का उल्लेख करते हुए कहा कि संविधान ने प्रत्येक वयस्क नागरिक को समान मतदान का अधिकार दिया है। पार्टी ने लोकतंत्र में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया। पोस्ट के अंत में पार्टी ने अपने संदेश को “राष्ट्र सबसे पहले” के नारे के साथ समाप्त किया और INDIA ब्लॉक की 1 नवंबर की रैली के प्रति अपना समर्थन दोहराया।

INDIA ब्लॉक की बड़ी रैली

1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA ब्लॉक की बड़ी रैली होने जा रही है, जिसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। इस प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में कथित अनियमितताएं, मतदाता सूची से नाम हटाए जाने की शिकायतें और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग होगी।