कोयंबटूर

साही के कांटों ने ली तेंदुए की जान

वालपराई इलाके में एक और तेंदुए का शव मिला है। उसकी मौत साही के कांटों की वजह से हुई है। वालपराई में एक सप्ताह में दूसरे तेंदुए की मौत है। एक तेंदुआ बाघ के साथ संघर्ष में मारा गया था।

less than 1 minute read
Feb 02, 2020
वालपराई इलाके में एक और तेंदुए का शव मिला है। उसकी मौत साही के कांटों की वजह से हुई है। वालपराई में एक सप्ताह में दूसरे तेंदुए की मौत है। एक तेंदुआ बाघ के साथ संघर्ष में मारा गया था। tamilnadu

कोयम्बत्तूर. वालपराई इलाके में एक और तेंदुए का शव मिला है। उसकी मौत साही के कांटों की वजह से हुई है। वालपराई में एक सप्ताह में दूसरे तेंदुए की मौत है। एक तेंदुआ बाघ के साथ संघर्ष में मारा गया था।
वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि मुरुगली टी एस्टेट के कर्मचारियों से उन्हें सूचना मिली थी। मनमपल्ली रेंज के वन अधिकारी थंगराज के नेतृत्व में वनकर्मी मौके पर पहुंचे तो सोलायार बांध क्षेत्र में तेंदुए मरा पड़ा था।उसके शव पर साही के कई कांटे लगे हुए थे। प्रथम दृष्टया लग रहा था कि साही के शिकार के चक्कर में तेंदुआ मारा गया है। साही ने अपने बचाव के लिए कांटे छोड़े जो तेंदुए के शरीर में धंस गए।
पशु चिकित्सकों की एक ने मौके पर ही पोस्टमार्टम किया ।उसके कुछ अंगों को विश्लेषण के लिए कोयम्बत्तूर भेजा गया है। बाद में शव को मौके पर ही जला दिया।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को वालपराई इलाके के जंगल में बाघ और तेंदुए के संघर्ष में तेंदुए को जान गंवानी पड़ी थी। ऐसे मामले कभी कभार ही होते हैं। वेललामलाई मट्टम टी एस्टेट के कर्मचारी ने जंगल में एक तेंदुए का शव देखा था। पहली नजर में लग रहा था कि शव दो-तीन पुराना है। मानमपल्ली वन रेंज की टीम मौके पर पहुंची ।शव के पेट पर हमले के गहरे निशान थे। मौके पर मिले निशान और सबूतों से पता लगा कि बाघ के साथ संघर्ष में पैंथर की मौत हुई है। बाद में अन्नामलाई टाइगर रिजर्व के निदेशक मैरीमुथु की देखरेख में पोस्टमार्टम किया गया ।मृत तेंदुआ की उम्र करीब दो साल थी और वह नर था ।

Published on:
02 Feb 2020 11:59 am
Also Read
View All

अगली खबर